महामंडलेश्वर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर साध्वी ने घेरा: बोलीं- गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं; संत समाज और अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर अब साध्वी हर्षानंद गिरि उर्फ हर्षा रिछारिया ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर महामंडलेश्वर पर कटाक्ष किया और संत समाज के साथ अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर सवाल उठाए। हर्षानंद ने पौराणिक इंद्रदेव के नाम से तुलना करते हुए कहा कि पहले एक इंद्रदेव थे, अब दूसरे भी वही कांड कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी संत पर अपराध साबित होने के बाद उसे महामंडलेश्वर की गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
बोलीं- पहले वाले इंद्रदेव थोड़े अच्छे थे
हर्षानंद ने अपने वीडियो में कहा, "एक इंद्रदेव पहले भी सबकी सुनते थे, सबकी खरी-खोटी सुनते थे, लेकिन अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो वापस वही कांड कर रहे हैं।" उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि पहले वाले इंद्रदेव थोड़े अच्छे थे, जबकि इनका मामला डांवाडोल है।
संतों के खिलाफ नहीं, अपराधियों के खिलाफ उठाती हूं आवाज
हर्षानंद ने कहा कि वह संतों या सनातन धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाती हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब किसी संत पर गंभीर आरोप लगते हैं तो संत समाज के लोग चुप क्यों हो जाते हैं? कुछ लोगों को उनकी बातें बुरी लगती हैं और उन्हें सनातन विरोधी तक कहा जाता है, लेकिन अपराध के आरोपों पर वही लोग खुलकर क्यों नहीं बोलते?
अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल
हर्षानंद ने कहा कि जब किसी संत का नाम दुष्कर्म, जमीन हड़पने या शादी का झूठा वादा करने जैसे मामलों में सामने आता है, तब संत समाज की बुलंद आवाज सुनाई क्यों नहीं देती? उन्होंने कहा कि किसी भी अखाड़े का महामंडलेश्वर, संत या महंत हो, यदि उस पर अपराध साबित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों को धार्मिक गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है। वीडियो के आखिर में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संत समाज और अखाड़ा परिषद ऐसे मामलों में चुप्पी साधे रहे तो समाज में गलत संदेश जाएगा।
मुंबई की महिला ने दर्ज कराई शिकायत, महामंडलेश्वर पर गंभीर आरोप
दरअसल, मुंबई की एक महिला ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर सत्संग के वीडियो देखने के बाद उसने इंद्रदेव से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों के बीच फोन और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने लगी।
शिकायत के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो कॉल के दौरान इंद्रदेव अश्लील हरकतें करते थे। महिला ने वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।
महिला का दावा है कि उसने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग दूसरी महिला को भेजी थी। इसके बाद उसे बदनामी की धमकी दी गई। लंबे समय तक डर के कारण चुप रहने के बाद महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल ये आरोप हैं, जिनकी पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।
अखाड़ा परिषद ने दिए कार्रवाई के संकेत
मामले में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अखाड़े के पंचों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में महामंडलेश्वर इंद्रदेव को अखाड़े से निष्कासित करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया
हर्षा रिछारिया पहले मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान रखती थीं। उन्होंने 18 अप्रैल को उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में महामंडलेश्वर सुमनानंद से दीक्षा लेकर संन्यास ग्रहण किया था। दीक्षा के दौरान उन्होंने पिंडदान भी किया था। इसके बाद वे हर्षानंद गिरि के नाम से पहचानी जाने लगीं। संन्यास के बाद वे धार्मिक आयोजनों और प्रवचनों में भी नजर आने लगी हैं।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!