बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर: दर्शन की कतार में चलते-चलते मिलेगा प्रसाद; बच्चों के लिए गर्म दूध-बिस्किट का इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब महाकाल मंदिर में भक्तों को दर्शन के साथ सुबह से रात तक चाय, दूध, छाछ और अलग-अलग तरह के प्रसाद की सुविधा मिलेगी। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। बुधवार से श्रद्धालुओं को हलवा, मीठा पोंगल, पोहा, उपमा और दलिया जैसे प्रसाद वितरित किए जाएंगे। छोटे बच्चों के लिए गर्म दूध और बिस्किट की भी व्यवस्था रहेगी।
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। भक्तों की सुविधा और उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण की इस विशेष व्यवस्था की शुरुआत की गई है।
दर्शन की कतार में ही मिलेगा प्रसाद
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगातार चलती रहती है और सामान्य परिस्थितियों में 15 से 20 मिनट में दर्शन हो जाते हैं। ऐसे में तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह अलग वेटिंग हॉल में भक्तों को बैठाकर प्रसाद देने के बजाय महाकाल मंदिर समिति ने कतार में ही प्रसाद वितरित करने का फैसला लिया है। मानसरोवर और विश्रामधाम क्षेत्र में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं को अलग-अलग खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें हलवा, मीठा पोंगल, पोहा, उपमा, दलिया, दूध, छाछ और चाय शामिल हैं।
अब आम श्रद्धालुओं को भी मिलेगा पोहा
पहले पोहा प्रसाद की व्यवस्था मुख्य रूप से भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए थी। अब आम श्रद्धालुओं को भी पोहा प्रसाद दिया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग दिनों में अन्नक्षेत्र में तैयार होने वाले मीठे व्यंजन भी दर्शन की कतार में वितरित किए जाएंगे।
छोटे बच्चों के लिए गर्म दूध और बिस्किट
लंबे समय तक कतार में रहने वाले छोटे बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। उनके लिए गर्म दूध और बिस्किट उपलब्ध कराए जाएंगे। मंदिर समिति का उद्देश्य है कि दर्शन के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को भी किसी तरह की परेशानी न हो।
रोजाना एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य
वीकेंड और छुट्टियों के दौरान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने प्रतिदिन कम से कम एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने की तैयारी की है। आवश्यकता के अनुसार इस व्यवस्था का दायरा और बढ़ाया जा सकेगा।
प्रशासक बोले- हर भक्त तक पहुंचेगा प्रसाद
महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक के मुताबिक, देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था से अधिक से अधिक भक्तों को प्रसाद मिल सकेगा और दर्शन के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!