वीडियो देखिये, शहर अध्यक्ष के घर के पास मिले प्रवक्ता: पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी की FIR के बाद तलाश रही थी पुलिस; रात में भी दो बार दी थी दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पारिवारिक विवाद के बाद कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। राजेंद्र नगर पुलिस ने मंगलवार दोपहर अमित हार्डिया की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि लोकेश कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के यहां हैं। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें चौकसे के घर के पास से हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेताओं की ओर से लोकेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था।
अमित की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
राजेंद्र नगर पुलिस ने अमित हार्डिया निवासी पारसी मोहल्ला, जीपीओ की शिकायत पर लोकेश हार्डिया पिता मनमोहन हार्डिया निवासी हीरानगर के खिलाफ मंगलवार दोपहर एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में अपशब्द कहने और धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।
इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि लोकेश हीरानगर इलाके में ही कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के यहां बैठे हैं। इस पर राजेंद्र नगर पुलिस की खुफिया टीम के जवान उन्हें पकड़ने पहुंचे।
अस्पताल में विवाद के बाद मारपीट का आरोप
अमित ने शिकायत में बताया कि उनके भतीजे सुमित हार्डिया के बेटे आराध्य के पैर गर्म पानी से जल गए थे। उसे चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान अमित की बहू बरखा का भाई लोकेश अस्पताल पहुंचा। उसने अमित से पूछा कि उसकी बहन बरखा से ऐसा क्यों कहा कि उसकी गलती से आराध्य के पैर जले हैं।
आरोप है कि इसके बाद लोकेश ने अमित को अपशब्द कहे और उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। बाद में अमित ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तारी के लिए दो बार घर पहुंची पुलिस
एफआईआर दर्ज होने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस पर लोकेश की गिरफ्तारी को लेकर दबाव आने लगा। रात में भी पुलिस की टीम दो बार उन्हें पकड़ने के लिए उनके घर पहुंची थी। बुधवार को उनके चिंटू चौकसे के यहां होने की जानकारी मिलने पर अफसरों के आदेश से पुलिस की एक टीम वहां पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक, लोकेश सोशल मीडिया पर बीजेपी को लेकर कई पोस्ट और कमेंट करते हैं। इसी वजह से बीजेपी नेताओं की ओर से पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की एक टीम अफसरों के आदेश पर वहां पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक, लोकेश बीजेपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और कमेंट्स करते हैं, जिसके चलते बीजेपी नेताओं की तरफ से पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!