दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन की दादागीरी: ट्रिप के नाम पर पालकों से वसूले 80 व 46 हजार रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

ट्रिप पर न जाने वाले बच्चे की राशि लौटाने का वादा करने वाले प्रबंधन ने अब कर दिया इनकार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) प्रबंधन की मनमानी व दादागीरी का एक मामला सामने आया है। बच्चों को मेघालय और टिहरी (उत्तराखंड) ट्रिप के लिए ले जाने के नाम पर पालकों से भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है। टिहरी ट्रिप की तारीख फिलहाल तय नहीं है और कहा गया था कि बच्चे को न भेजना चाहें तो राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि बच्चे को भेजें या न भेजें, राशि वापस नहीं होगी।
पीड़ित पालकों ने खुलासा फर्स्ट को बताया स्कूल प्रबंधन द्वारा दो ट्रिप आयोजित की जा रही हैं। पहली मेघालय की, जो 30 अप्रैल से 9 मई तक के लिए है। बच्चों को फ्लाइट से ले जाया जाएगा, जिसके लिए प्रति बच्चा 80 हजार रुपए लिए गए हैं।
पहले कहा गया था कि जो पालक अपने बच्चे को न भेजना चाहें, उन्हें राशि लौटा दी जाएगी, लेकिन अब राशि लौटाने से इनकार किया जा रहा है। पालकों का कहना है कि इस वक्त युद्ध के कारण वैसे ही मन में डर बैठा हुआ है, लेकिन स्कूल प्रबंधन के दबाव के कारण उन्हें बच्चों को भेजना पड़ रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहा। दूसरी ट्रिप टिहरी (उत्तराखंड) की है, जिसकी तारीख तय नहीं है। इसके लिए प्रति बच्चा 46 हजार रुपए पालकों से लिए गए हैं।
ट्रेवल एजेंसी के नाम पर लेते हैं पैसे
पालकों ने बताया डीपीएस प्रबंधन ये राशि खुद लेने के बजाय ट्रेवल एजेंसी के नाम पर पहले तो नकद का दबाव बनाता है और यदि कोई पालक चेक देना चाहे तो उससे चेक किसी ट्रेवल एजेंसी के नाम से लिया जाता है। इस राशि की कोई रसीद भी नहीं दी जाती।
कोई दबाव नहीं, राशि भी रिफंडेबल
मामले में ट्रिप इंचार्ज मुक्ति शर्मा ने कहा किसी भी बच्चे के पालक पर दबाव नहीं डाला गया और हम राशि वापस करने को तैयार हैं। कोई पालक एप्रोच करे तो राशि दे दी जाएगी। ट्रिप पर वैसे भी 60-70 बच्चे ही जाएंगे। जहां तक माहौल खराब होने की बात है, घरेलू उड़ानों में कोई दिक्कत नहीं है और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह स्कूल प्रबंधन की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!