आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे किसान और घर के बाहर खड़े युवक की मौत; परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग गांवों में हुई इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक किसान खेत में कृषि कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आ गया, जबकि दूसरे युवक की घर के बाहर खड़े रहने के दौरान मौत हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली
पहली घटना खंडवा जिले के ग्राम देवला माफी की है। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय रघुवीर पिता छगनलाल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश के बीच आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर के बाहर खड़े व्यक्ति की भी गई जान
दूसरी घटना ग्राम भगवानपुरा में हुई। यहां 45 वर्षीय ओमप्रकाश पिता श्रीराम सेन अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल मुंदी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
ग्रामीणों के अनुसार दोनों मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। एक ही दिन में हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं से देवला माफी और भगवानपुरा गांव में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लगातार बारिश से बढ़ा खतरा
खंडवा जिले में पिछले दो से तीन दिनों से लगातार कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह भी आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बारिश होती रही।
लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने तथा आकाशीय बिजली की चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!