खबर
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल: बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 12:10 pm
शेयर करें:
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में अखबार की आड़ में वसूली का नेटवर्क चलाने वाली मोनिका सूर्यवंशी के मामले में नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच से बड़ा खुलासा हुआ है।

बैंक खातों में चार करोड़ रुपए का लेनदेन
पिछले तीन वर्षों में मोनिका के बैंक खातों से करीब चार करोड़ रुपए का लेनदेन होने की जानकारी सामने आई है।

आरोप है कि मोनिका ने अपनी बहन नेहा के साथ मिलकर भोपाल में तीन कॉल सेंटर संचालित किए, जहां से आठ राज्यों के करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को निशाना बनाया जा रहा था।

विज्ञापन के नाम पर मांगी जाती थी रकम
विज्ञापन के नाम पर रकम मांगी जाती और इनकार करने पर पंचायतों में भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

35 युवतियां करती थी काम
पुलिस जांच के मुताबिक, मोनिका और उसकी बहन नेहा ने भोपाल में तीन कॉल सेंटर खोल रखे थे। इनमें करीब 35 युवतियां काम करती थीं।

इनका काम अलग-अलग राज्यों के सरपंचों और पंचायत सचिवों से फोन पर संपर्क कर अखबार में विज्ञापन देने के लिए कहना था।

आरोप है कि विज्ञापन देने से इनकार करने वालों को पंचायत के विकास कार्यों और वित्तीय लेनदेन में भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जाती थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस तरीके से कितने पंचायत प्रतिनिधियों से रकम वसूली गई।

तीन ठिकानों पर छापे, 618 रजिस्टर और 54 मोबाइल जब्त
नागपुर ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को भोपाल के हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी नगर जोन-1 स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 54 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और 618 रजिस्टर जब्त किए।

इन रजिस्टरों में बड़ी संख्या में सरपंचों और पंचायत सचिवों के मोबाइल नंबर दर्ज मिले हैं।

जांच एजेंसियां अब जब्त मोबाइल, कॉल रिकॉर्ड और रजिस्टरों की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही बैंक खातों में हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन का स्रोत भी खंगाला जा रहा है।

मीडिया में नौकरी से शुरू हुआ सफर, फिर खुद का अखबार खोला
मोनिका सूर्यवंशी मूल रूप से राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ की रहने वाली है। उसके पिता किसान हैं।

करीब पांच साल पहले वह रोजगार की तलाश में भोपाल आई थी और शुरुआती दौर में मीडिया क्षेत्र में नौकरी की। इसके बाद उसने 'श्रेष्ठ न्यूज' नाम से अपना अखबार शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, अखबार शुरू करने के बाद मोनिका ने बहन नेहा के साथ कॉल सेंटर स्थापित किए। आरोप है कि इन्हीं केंद्रों से पंचायत प्रतिनिधियों को विज्ञापन के लिए फोन कर दबाव बनाया जाता था।

21 नवंबर तक पुलिस रिमांड, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश
गिरफ्तार चारों महिलाओं को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब बैंक खातों, कॉल रिकॉर्ड और जब्त दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

14 minutes ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

23 minutes ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

30 minutes ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

42 minutes ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 1 hour ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 1 hour ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 2 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 2 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 2 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 18 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 19 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 19 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 19 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 20 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!