आकाशीय बिजली का कहर: दो बच्चों सहित तीन की मौत; 6 झुलसे, 45 जिलों में बारिश अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 45 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।
6 लोग झुलस गए
जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले की बैहर तहसील अंतर्गत बिरवा ग्राम पंचायत में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। घटना में लल्की मेरावी, झामसिंह ताराम (35) और सतीश वलके की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। विभाग का कहना है कि ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसून सबसे अंत में पहुंचेगा।
15 से अधिक जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। शाजापुर और नर्मदापुरम में सबसे अधिक करीब दो इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।
45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 45 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। आगर-मालवा और सीहोर जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धार, झाबुआ, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, शहडोल, सागर, दमोह और छतरपुर सहित कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने, धूप निकलने और बारिश की संभावना कम है।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही आकाशीय बिजली की चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!