रेडिसन चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: दो कारें भिड़ी; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त रेडिसन चौराहे पर आज तड़के करीब 3 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, टोयोटा रोमियो कार क्रमांक एमपी-13-एएल-0115 मेघदूत क्षेत्र से विजय नगर चौराहे होते हुए देवास रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान देवास की ओर से विजय नगर की तरफ आ रही टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक एमपी-13-एएल-5888 तेज गति में रेडिसन चौराहे पर पहुंची और रोमियो कार को लेफ्ट हैंड साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रोमियो कार के लेफ्ट हैंड साइड के गेट बुरी तरह दब गए और वाहन सड़क पर असंतुलित हो कर तीन पलटी खा गई।
वहीं दूसरी ओर ग्लैंजा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर जब्त स्थल पहुंचाया, ताकि यातायात बाधित न हो।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!