इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का कल किया जाएगा भूमिपूजन: मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे शिलान्यास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के चंद्रावतीगंज में कल इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का बहुप्रतीक्षित भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन न केवल सुगम होगा, बल्कि मालवा क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और कलेक्टर शिवम वर्मा ने चंद्रावतीगंज स्थित सागर गार्डन का सघन निरीक्षण किया।
प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे मंत्री सिलावट और कलेक्टर वर्मा ने मुख्य मंच, आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पार्किंग जोन, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं और आमजन की सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।
इस बड़े आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर आज इंदौर जनपद कार्यालय में भी एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डा. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर के सांवेर आगमन और कार्यक्रम के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस बैठक में जनपद अध्यक्ष कान्हा पटेल, इंदौर जनपद के समस्त सरपंच, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव दिए और तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत गरिमामयी और सुव्यवस्थित तरीके से हो सके।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!