ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, सीएम डॉ. मोहन यादव: पीथमपुर को निमाड़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंद्रावतीगंज में कल 48 किमी लंबे ग्रीनफील्ड कारिडोर का भूमिपूजन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा ये केवल धार्मिक नहीं, औद्योगिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। इससे पीथमपुर को निमाड़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ेगा। किसानों की मांग पर इसकी ऊंचाई कम की है।
मुख्यमंत्री ने कहा इस मार्ग से 12 महीने साधु-संत और श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। अब ये विकास का नया पर्याय बनेगा। इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन सुगम और तेज होगा। सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
फतेहाबाद (चंद्रावतीगंज) इंदौर-उज्जैन के बीच व्यापार-व्यवसाय का प्रमुख केंद्र रहा है, अब इसे विकास का नया रास्ता मिलेगा। फतेहाबाद को रेलवे के डबल ट्रैक की भी सौगात मिलने जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार ने हेलमेट सुरक्षा अभियान आरंभ किया है। इंदौर प्रशासन आज हेलमेट वितरण कर रहा है।
खट्टर ने वितरित किए हेलमेट- केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ और युवाओं को हेलमेट वितरित किए। नगरीय विकास एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद शंकर लालवानी, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेश नाथ, कविता पाटीदार, विधायक मधु वर्मा, विधायक मनोज पटेल, जिपं अध्यक्ष रीना मालवीय, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, डीआईजी मनोजकुमार सिंह, आईजी अनुराग सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा मौजूद थे।
2548 करोड़ की पीएम आवास योजना का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 42 हजार से अधिक हितग्राहियों के 2 हजार 548 करोड़ रुपए से अधिक आवासों का भूमिपूजन किया और प्रदेश में 992 करोड़ से निर्मित 38 हजार आवासों में गृह-प्रवेश कराया।
साथ ही 446 करोड़ की लागत की 116 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 310.82 करोड़ की कुल 37 परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। क्षेत्र के 20 हजार छोटे व्यापारियों को स्वनिधि योजना के अंतर्गत 51 करोड़ रुपए राशि जारी की गई। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवर और जल निकासी की परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ तथा फायर ब्रिगेड के 36 स्टेशनों के वाहन और उपकरण उपलब्ध कराए गए।
12 सालों में 25 करोड़ गरीबी से बाहर आए
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सोच दूरदर्शी है, जो मप्र को बहुत आगे ले जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर और केदारनाथ धाम से विकास को नई दिशा दी है। उनके 12 साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!