बाबा केदार की कृपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

चारधाम यात्रा के 67 दिन में 40 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: सबसे अधिक 13.31 लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे, अब सामान्य हो रही भीड़
खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के 67 दिनों के भीतर चारों धाम और हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जहां अब तक 13.31 लाख भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में शुरुआती दिनों की तुलना में अब श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। पर्यटन विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी।
इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से संचालित होने लगी। 24 जून तक चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
यात्रा के शुरुआती चरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया था। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन करीब 30 हजार और बदरीनाथ धाम में लगभग 25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। लंबी कतारों के कारण श्रद्धालुओं को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता था।
हालांकि अब भीड़ में कमी आई है। वर्तमान में केदारनाथ में प्रतिदिन 8 से 9 हजार और बदरीनाथ में 15 से 17 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से चारधाम और हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 हजार से कम बनी हुई है, जबकि यात्रा के शुरुआती दिनों में यह आंकड़ा 90 हजार प्रतिदिन तक पहुंच गया था।
सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे...पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक विभिन्न धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस प्रकार है
केदारनाथ धाम – 13.31 लाख
बदरीनाथ धाम – 12.85 लाख
गंगोत्री धाम – 6.50 लाख
यमुनोत्री धाम – 6.10 लाख
हेमकुंड साहिब – 1.37 लाख
रिकॉर्ड यात्रा की ओर बढ़ रहा सीजन... पर्यटन विभाग का मानना है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। मौसम अनुकूल रहने और व्यवस्थाओं में सुधार के कारण आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विभाग का कहना है कि सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
बम की धमकी के बाद चारधाम की सुरक्षा बढ़ाई, श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
उत्तराखंड के चारधाम समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को ई-मेल और सोशल मीडिया से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और चारधाम यात्रा मार्गों के साथ मंदिर परिसरों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस बीच श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से दूरभाष पर चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसरों और यात्रा मार्गों पर पुलिस, आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।
संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से बम धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी के स्रोत और संबंधित लोगों की पहचान में जुटी हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा सुरक्षा अलर्ट के बावजूद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा सामान्य व सुचारु संचालित हो रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!