चलो वो बोतल आपको पिला दूं: शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौत तूल पकड़ चुकी है। मृतकों के परिजनों का आरोप है शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। हालांकि, मौतों की वास्तविक वजह जांच का विषय है।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पीड़ित परिवारों से मिले। इसके बाद पटवारी ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
जिले के दोनों गांवों में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 10 मौत होने की जानकारी सामने आई थी, जबकि कुल संदिग्ध मौतों की संख्या 13 बताई जा रही है। परिजनों का दावा है शराब पीने के बाद मृतकों को उल्टियां होने लगीं और कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी।
परिवारों ने इन घटनाओं को कथित जहरीली शराब से जोड़ते हुए जांच की मांग की है। मौतों के कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट से ही हो सकेगी।
जहरीली नहीं तो पीकर दिखाएं अधिकारी
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रभारी कलेक्टर दिलीप कुमार और अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी से मामले की जानकारी ली। शराब को जहरीला नहीं पाए जाने संबंधी अधिकारियों के पक्ष पर भड़क गए।
कहा, “चलो वो बोतल आपको पिला दूं। मैं लाया हूं वो शराब की बोतल। मेरी गाड़ी में रखी है। आपके ख़िलाफ़ भी एफआईआर लिखवाऊंगा। उन्होंने जिला प्रशासन की जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, ताकि मीडिया में खबरें न आएं। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर कहा जिम्मेदार लोगों को निलंबित किया जाना चाहिए।
पटवारी ने दो दिन बाद धरना देने की बात भी कही। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई है।
प्रशासन ने जहरीली शराब के दावे को नकारा
दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात जारी प्रेस नोट में मौतों से जुड़े दावों और आंकड़ों को भ्रामक बताया। प्रशासन के अनुसार शिकायत में बताई गई शराब की जांच में उसके जहरीले होने की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में परिजनों के आरोपों और प्रशासन के दावे के बीच मौतों की वास्तविक वजह का पता लगाना जांच के लिए अहम है।
शराब पीने के बाद चक्कर आए
मृतकों के परिजन शराब को ही मौत की वजह बता रहे हैं। राजेंद्र राव का कहना है बड़े भाई मोहनलाल शराब के आदी थे। उनकी मौत शराब पीने के बाद हुई वहीं, नेहा परमार ने अपने परिवार के एक सदस्य की मौत का जिक्र करते हुए बताया शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।
उन्हें चक्कर आने लगे और दिखाई देना कम हो गया. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि गांव में हुई अन्य मौतों में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई दिए. हालांकि, ग्रामीणों के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और सभी मौतों के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट से ही चल सकेगा।
चार दोस्तों ने साथ पी शराब, एक दिन बाद चारों की मौत
ग्रामीणों के अनुसार 15 अक्टूबर को चंदाना के दीपक रावत (28), जितेंद्र (35), ओमप्रकाश (35) और भीमा (55) ने साथ शराब पी थी। अगले ही दिन चारों की मौत हो गई। शराब पीने के बाद बीमार हुए कैलाश प्रजापत (28) और संजय (25) का इंदौर के अरविंदो और अमलतास अस्पताल में उपचार चल रहा है. संजय के परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो गई और वह आईसीयू में भर्ती है. ग्रामीणों के मुताबिक चंदाना गांव में मोहन (50), सुनील (30) और दरबार सिंह (60) की भी मौत हुई है।
जांच के लिए पांच अधिकारियों का दल
उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने जहरीली शराब से कथित मौतों की जांच के लिए पांच अधिकारियों का दल गठित किया है। इसमें अपर कलेक्टर उज्जैन प्रथम कौशिक, एएसपी गरोठ(मंदसौर) रामस्नेही मिश्रा, एसडीओपी सैलाना (रतलाम) लेखराज मीणा, आबकारी उपायुक्त उज्जैन हर्षवर्धन राय व उप संचालक स्वास्थ्य उज्जैन डॉ. दीपककुमार पिप्पल शामिल हैं।
संबंधित समाचार

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

काशी के आसमान में शौर्य की गंगा:काशी में गूंजी वायुसेना की हुंकार; पीएम मोदी, राजनाथ और योगी की मौजूदगी में

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा:होटल और दुकानों का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!