खबर
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की: जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
क़रीब साढ़े तीन दशक से देश भर के आंदोलनों के लिए केंद्र रहा दिल्ली का जंतर-मंतर अब विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह नहीं रहा। इसकी जगह सरकार ने तीन जगहें निर्धारित की हैं. ये हैं- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान।

सरकार का ये फ़ैसला ऐसे समय आया है जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए सोमवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का रुख़ किया था. इससे पहले ही दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की ओर से एक बयान जारी कर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह से हटा देने की सूचना दी गई.

हालांकि सीजेपी ने सरकार के ताज़ा फ़ैसले को अस्वीकार्य बताते हुए इसे 'लोगों के विरोध प्रदर्शन करने और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के मौलिक अधिकार पर हमला' करार दिया है। सीजेपी के सौरव दास ने कहा है कि प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए उसने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले दो अक्तूबर से जंतर-मंतर छावनी बना हुआ है।

बीते 10 अक्तूबर को सीजेपी के प्रदर्शन के बाद यह सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि निर्धारित की गई जगह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाज़त मिलनी चाहिए।

इससे पहले पेपर लीक मामले को लेकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने को लेकर जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटी थी और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें और हिंसा हुई थी।

इस बार जब सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया और वामपंथी छात्र संगठनों और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने दो से 10 अक्तूबर तक आंदोलन चलाने की बात कही थी, जिसके बाद जंतर मंतर को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

ये तीनों स्थान दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हैं. इनके तय होने से प्रदर्शन अब संसद के आसपास के केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र से दूर होंगे. रामलीला मैदान दिल्ली के बीच है, जबकि बुराड़ी मैदान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और सीबीडी मैदान पूर्वी दिल्ली में है।

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जारी की नई गाइड लाइन
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्तूबर को जारी स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विरोध प्रदर्शनों के लिए वैकल्पिक स्थानों की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित की थी। नई व्यवस्था समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर लागू की गई है।

ताज़ा आदेश में कहा गया है कि समिति ने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को विरोध प्रदर्शन के लिए नई जगह अधिसूचित किए जाने की सिफ़ारिश की है।

इन तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी. यह 28 अप्रैल 2022 को जारी पूर्व के स्टैंडिंग ऑर्डर संख्या L एल एंड क्यू/48/22 में आंशिक संशोधन है।

संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

2 minutes ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

5 minutes ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

9 minutes ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

9 minutes ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

20 minutes ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

22 minutes ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

23 minutes ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

29 minutes ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

39 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

43 minutes ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 1 hour ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 1 hour ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 1 hour ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 1 hour ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 1 hour ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

about 1 hour ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!