खबर
Top News

पूर्व सुप्रीम लीडर को दी जाएगी अंतिम विदाई: मशहद में होगा सुपुर्द-ए-खाक ; करोड़ों लोगों के जुटने का अनुमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
पूर्व सुप्रीम लीडर को दी जाएगी अंतिम विदाई

खुलासा फर्स्ट, तेहरान।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत के लगभग चार महीने बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। खामेनेई की अंतिम इच्छा के अनुसार उन्हें ईरान के पवित्र शहर मशहद में इमाम रजा दरगाह परिसर के निकट दफनाया जाएगा।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार अंतिम संस्कार कार्यक्रम मुहर्रम की शुरुआत के आसपास आयोजित किया जा सकता है। अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान, कुम और मशहद में होने वाले कार्यक्रमों में करीब 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े जनाजों में शामिल हो सकता है।

तीन शहरों में होगा अंतिम विदाई समारोह
जानकारी के मुताबिक, मुख्य राजकीय समारोह तेहरान में आयोजित होगा, जहां हजारों लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को धार्मिक नगरी कुम ले जाया जाएगा और फिर मशहद पहुंचाया जाएगा, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जनता को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिन का विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी पूरी तरह IRGC को सौंपी गई है।

खोमैनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है जनाजा

यदि अनुमान के मुताबिक 2 करोड़ लोग अंतिम यात्रा में शामिल होते हैं तो यह 1989 में इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खामेनेई के जनाजे का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 1 करोड़ लोग शामिल हुए थे। उस ऐतिहासिक जनाजे को आज भी दुनिया के सबसे बड़े अंतिम संस्कार समारोहों में गिना जाता है।

इस्लामी परंपरा से अलग फैसला
आमतौर पर इस्लाम में मृत्यु के बाद जल्द से जल्द दफनाने की परंपरा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों, युद्ध की परिस्थितियों और भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अंतिम संस्कार कार्यक्रम को टालना पड़ा। सरकारी अधिकारियों के अनुसार इतने बड़े आयोजन के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

मशहद में दफन होने की खास वजह
मशहद शिया मुसलमानों के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्रों में से एक माना जाता है। यहां स्थित इमाम रजा की दरगाह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक परिसरों में शामिल है और हर साल करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि मशहद में दफन होने से खामेनेई का नाम शिया इस्लाम के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की श्रेणी में और अधिक मजबूती से जुड़ जाएगा।

हमलों के बाद बदला था हालात
रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी में हुए बड़े सैन्य हमलों के दौरान खामेनेई गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में उनकी मौत की पुष्टि की गई थी। इन हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और रणनीतिक संस्थानों को भी नुकसान पहुंचा था। अब पूरी दुनिया की नजर खामेनेई के अंतिम संस्कार पर टिकी है, जिसे ईरान के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

24 minutes ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

38 minutes ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 1 hour ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 1 hour ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 1 hour ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 1 hour ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 1 hour ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 1 hour ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

about 1 hour ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

about 2 hours ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 2 hours ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 2 hours ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 2 hours ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 2 hours ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

about 2 hours ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!