वीडियो देखिए, 'भुट्टा तो खाया, लेकिन पहले जैसा स्वाद नहीं मिला': कम बारिश पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल/मक्सी।
मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त रफ्तार का असर अब खेतों से लेकर लोगों की थाली तक दिखाई देने लगा है। इसका एक दिलचस्प उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मक्सी जाते समय सड़क किनारे भुट्टा बेच रही एक बुजुर्ग महिला के ठेले पर रुके। उन्होंने भुट्टा खरीदा, उसका स्वाद चखा और मुस्कुराते हुए कहा, "भुट्टा तो खाया, लेकिन पहले जैसा स्वाद नहीं आया। पानी नहीं गिरने से भुट्टों में वो मिठास नहीं रही।"
बुजुर्ग महिला से की बातचीत
यात्रा के दौरान सड़क किनारे भुट्टा बेच रही एक बुजुर्ग महिला को देखकर मंत्री विजयवर्गीय ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने महिला से भुट्टा खरीदा और खेती-बाड़ी के बारे में बातचीत की। महिला ने बताया कि वह खरगोन से भुट्टे लेकर यहां बेचने आती हैं। मंत्री ने उनसे फसल, उत्पादन और इस बार की बारिश की स्थिति को लेकर भी जानकारी ली।
भुट्टे का स्वाद चखते ही की मौसम पर टिप्पणी
भुट्टे पर नींबू और मसाला लगवाने के बाद मंत्री अपनी कार में बैठे और उसे खाने लगे। कुछ कौर खाने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार भुट्टे में पहले जैसी मिठास और स्वाद नहीं है। उन्होंने इसका कारण कम बारिश को बताया और कहा कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने का असर फसलों की गुणवत्ता पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
मानसून की कमी का दिख रहा असर
प्रदेश के कई जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इसका असर खरीफ फसलों के साथ-साथ मौसमी उपज पर भी पड़ रहा है। भुट्टा, जिसे बारिश के मौसम का सबसे पसंदीदा खाद्य माना जाता है, उसकी गुणवत्ता और स्वाद भी पर्याप्त वर्षा पर काफी हद तक निर्भर करता है। अच्छी बारिश होने पर दानों में नमी और मिठास अधिक रहती है, जबकि कम वर्षा का सीधा असर उसकी गुणवत्ता पर पड़ता है।
किसानों की चिंता भी झलकी
मंत्री की यह टिप्पणी केवल भुट्टे के स्वाद तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रदेश में कम बारिश से जूझ रहे किसानों की चिंता को भी सामने लेकर आई। लगातार कमजोर मानसून के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं और अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!