जीतू पटवारी के साथ सफर महज इत्तेफाक था: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में भाग लिया और दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हुई ट्रेन यात्रा को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर भी विराम लगाने की कोशिश की।
रेलवे ने आवंटित की थी सीटें
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भोपाल से दतिया जाते समय रेलवे द्वारा दोनों की सीटें पास-पास आवंटित कर दी गई थीं, इसलिए दोनों साथ बैठे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक संयोग था और इसे राजनीतिक नजरिए से देखने की आवश्यकता नहीं है। खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे ने आजू-बाजू में सीटें बुक कर दी थीं, इसलिए साथ बैठकर सफर किया। इसमें कोई राजनीतिक संदेश या खास बातचीत नहीं थी।
कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर कसा तंज
दतिया में कांग्रेस नेताओं के बदलते रुख और पार्टी के भीतर जारी खींचतान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को उससे बेहतर कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कौन किसके साथ है और कौन किसके विरोध में, यह उनके दल का आंतरिक मामला है।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल
ग्वालियर प्रवास के दौरान हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा पिछले पांच वर्षों से नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में निकाली जा रही है।खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार इस रथ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा दतिया में भाजपा की विजय के लिए प्रार्थना की।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!