विकास प्राधिकरण का जनहितैषी नवाचार: तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूखंडधारकों के काम मौके पर निपटे; कार्यालयों के चक्कर से मिली राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष जनहितैषी शिविर का सफल समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में भूखंडधारकों ने लीज नवीनीकरण, फ्रीहोल्ड, नामांतरण, बकाया लीज रेंट जमा कराने सहित विभिन्न कार्य एक ही स्थान पर कराए। इससे लोगों को बार-बार आईडीए कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली और उनके कार्य त्वरित रूप से पूरे हुए।
आवेदनों का शीघ्र निराकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. परीक्षित झाड़े की पहल पर आयोजित इस शिविर को भूखंडधारकों ने बेहद उपयोगी और जनहितैषी बताया। शिविर में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया गया।
जनसुनवाई के बाद एक और प्रभावी पहल
कार्यभार संभालने के बाद सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने सबसे पहले प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई की शुरुआत की थी। इसके बाद आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष शिविर आयोजित करने की पहल की गई, ताकि अलग-अलग कार्यों के लिए लोगों को कई बार दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें।
एक ही छत के नीचे मिली सभी सुविधाएं
तीन दिवसीय शिविर में आईडीए की योजना क्रमांक 54, 74, 78 और 134 सहित अन्य योजनाओं के भूखंडधारकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में लीज नवीनीकरण, फ्रीहोल्ड, नामांतरण, बकाया लीज रेंट जमा कराने और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़ी सेवाएं एवं मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। इससे आवेदकों का समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
भूखंडधारकों ने की सीईओ की पहल की सराहना
शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार आईडीए कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन इस विशेष शिविर के कारण सभी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर पूरी हो गईं। उन्होंने इसे आम जनता की सुविधा के लिए उठाया गया प्रभावी कदम बताते हुए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े की पहल की खुलकर प्रशंसा की।
जनहित में आगे भी जारी रहेगी ऐसी पहल
आईडीए अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष शिविर और जनसुविधा केंद्रित नवाचार जारी रखे जाएंगे, ताकि लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सरल और सुगम तरीके से मिल सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!