जेल में गैंगस्टर स्टाइल रील से मचा बवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का वीडियो वायरल; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जानलेवा हमले के मामले में सर्किल जेल में बंद आरोपी बाबर खान का जेल परिसर में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। वायरल वीडियो में आरोपी फिल्मी गाने पर गैंगस्टर स्टाइल में रील बनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो पर लिखा है- गैंगस्टर वाला दिमाग देकर ऊपर वाले ने शरीफ घर में पैदा कर दिया।
मुलाकात कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित
जेल नियमों के अनुसार मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वीडियो रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
मुलाकात के दौरान बनाया गया वीडियो
जानकारी के अनुसार बाबर खान को 14 जुलाई को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सर्किल जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को कैदी मुलाकात कक्ष में परिजनों से मुलाकात के दौरान उसका वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस के दावे पर भी उठे सवाल
वायरल वीडियो में बाबर खान सामान्य रूप से अपना पैर उठाते और चलते दिखाई दे रहा है। जबकि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने दावा किया था कि गिरने से उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। वीडियो आने के बाद इस दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जेल में मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी के पैर में फ्रैक्चर नहीं, बल्कि सामान्य चोट पाई गई थी।
मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा?
जेल में मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की पहचान, पंजीयन और सुरक्षा जांच की जाती है। इसके बावजूद मुलाकात कक्ष तक मोबाइल पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 17 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे बाबर खान से मिलने असलम और आमिर खान नाम के दो व्यक्ति पहुंचे थे, जिन्होंने खुद को उसका भाई बताया था। अब जेल प्रशासन उनसे भी पूछताछ करेगा।
एक प्रहरी के भरोसे थी सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, मुलाकात के समय जांच के लिए केवल एक प्रहरी तैनात था, जबकि एक महिला प्रहरी पंजीयन काउंटर पर ड्यूटी पर थी। जेल प्रशासन का कहना है कि हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है, लेकिन मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा और वीडियो किसने बनाया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
जानलेवा हमले के मामले में बंद है आरोपी
बाबर खान पर 10 जनवरी को शनि गली स्थित एक कलाली में मछली व्यवसायी अंकित कहार पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जेल अधीक्षक बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और वीडियो किसने बनाया। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेल में क्षमता से अधिक कैदी
उन्होंने बताया कि रतलाम सर्किल जेल की क्षमता 380 कैदियों की है, जबकि वर्तमान में यहां 640 कैदी निरुद्ध हैं। स्टाफ की कमी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!