पूर्व सरपंच युवतियों के साथ छलका रहा था जाम: बिना अनुमति विवान फार्म हाउस में चल रही पार्टी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

पार्टी संचालक पर केस युवतियों को समझाइश देकर छोड़ा, चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़गोंदा थाना क्षेत्र में बिना अनुमति चल रही पार्टी में पुलिस की दबिश पड़ते ही हड़कंप मच गया। खास बात यह कि पार्टी में युवक-युवतियों के साथ हातोद थाना क्षेत्र के एक गांव का पूर्व सरपंच भी जाम छलका रहा था।
पुलिस ने युवतियों को तो समझाइश देकर छोड़ दिया, लेकिन पार्टी संचालक पर केस दर्ज करने के साथ ही पूर्व सरपंच सहित चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सभी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बड़गोंदा पुलिस को खबर मिली थी कि पातालपानी रोड़ स्थित विवान रिजॉर्ट फार्म हाउस में बिना अनुमति के शराब पार्टी चल रही है। तेज आवाज में म्यूजिक भी बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बड़गोंदा टीआई प्रकाश वास्कले के निर्देश पर एसआई मिथुन ओसारी, हैड कांस्टेबल पंकज ओझा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही फार्म हाउस में अफरा-तफरी मच गई। जिस समय पुलिस ने दबिश दी मौजूद युवक-युवतियां म्यूजिक की धून पर हाथों में जाम लिए कमर मटका रहे थे। कुछ युवक-युवतियां केआगे शराब की टेबल लगी थी। सभी को एक तरफ खड़ा करने के साथ पुलिस ने पता किया तो खुलासा हुआ कि पार्टी का संचालक रेहान पिता अजीजउल रहमान निवासी इंदौर ने किया था।
वह पार्टी आयोजित करने संबंधी अनुमति और शराब खोरी कराए जाने संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके चलते पुलिस ने रेहान शासन के आदेश की अवहेलना और आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। चूंकि पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस बल नहीं था।
इसलिए युवतियों को हिदायत देकर वहां से रवाना कर दिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक-युवतियों के साथ ग्राम बुढ़ाना हातोद का पूर्व सरपंच देवकरण भी जाम छलका रहा था। पुलिस ने देवकरण, सुनील, विक्की और मनोज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।
फार्म हाउस और रिजॉर्ट पर पुलिस की नजर
बड़गोंदा क्षेत्र में फार्म हाउस और रिजॉर्ट में होने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस अब विशेष निगरानी कर रही है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी तरह का आयोजन करने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में ज्यादातर फार्म हाउस और रिजोर्ट रिटायर्ड आर्मी वालों के या रिटायर्ड अफसरों के हैं, जिन्होंने उन्हें किराए पर दे रखा है। उक्त रिजोर्ट भी किसी कर्नल का बताया जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!