एमओएस के नाम पर जबरिया टैक्स वसूली बंद की जाए: नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा एमओएस के नाम पर जबरिया वसूली शुरू की गई है, इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। इसके चलते यह वसूली बंद की जाए अन्यथा कांग्रेस शहरवासियों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष व निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेसियों के साथ निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात की। इस मौके पर चौकसे ने कहा कि निगम ने एमओएस के नाम पर चार साल पहले से टैक्स की राशि जोड़कर उसमें ब्याज जोड़कर वसूली करना शुरू कर दिया है। इससे शहरवासियों पर टैक्स का भारी बोझ बढ़ रहा है।
चौकसे ने कहा कि निगम जब भवन अनुज्ञा जारी करता है तो उसमें भवन के सामने, साइड और पीछे की ओर एमओएस छोड़ने का प्रावधान तय करता है। पहले बिल्डिंग की इस खाली जगह का टैक्स नहीं लगता था, लेकिन मौजूदा में निगम अफसरों ने चार साल पुराने आदेश का हवाला देकर एमओएस का टैक्स का वसूलना शुरू कर दिया है, जबकि कई बिल्डिंगों में पचास फीसदी खाली जगह होने से ऐसे भवन मालिकों पर दोगुना से ज्यादा टैक्स का बोझ बढ़ गया है।
निगम तत्काल एमओएस के नाम से वसूले जाने वाले टैक्स को बंद करे अन्यथा कांग्रेस शहरवासियों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगी।
महापौर हाय-हाय, निगम भ्रष्टाचार बंद करो... शहर कांग्रेस अध्यक्ष व निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के साथ निगमायुक्त से मिलने पहुंचे कांग्रेसियों ने निगमायुक्त कार्यालय के बाहर महापौर हाय-हाय, निगम भ्रष्टाचार बंद करो... के नारे लगाए।
इससे माहौल गर्म हो गया। देर तक कांग्रेसी वहीं जमे रहे और निगम द्वारा जबरिया वसूले जाने वाले एमओएस के टैक्स को बंद करने की मांग करते रहे। इससे वहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।
कांग्रेस जनता के साथ - चौकसे ने कहा कि कांग्रेस जनहितैषी पार्टी है, जो सदैव जनता के साथ है। महापौर ने पहले रेट जोन के नाम पर टैक्स बढ़ाया अब एमओएस के नाम पर जबरिया ब्याज सहित वसूली शुरू कर दी। इससे जनता त्रस्त हो गई है। लगातार बढ़ते टैक्स के बोझ के बाद भी शहर के हालात बद से बदतर हो गए हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!