फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग: अचानक आई तकनीकी खराबी; 275 यात्री थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
एयरपोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही सऊदिया अरबिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी खराबी सामने आई।
सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब उसमें केबिन प्रेशर से जुड़ी समस्या आ गई। इसके कारण कुछ यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी।
मुंबई में नहीं मिली अनुमति
हालात को देखते हुए पायलट ने पहले मुंबई एयरपोर्ट से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन वहां से मंजूरी नहीं मिल सकी। इसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया।
लखनऊ से अनुमति मिलते ही विमान को वापस मोड़ दिया गया और करीब 82 मिनट में फ्लाइट को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
275 यात्री थे सवार
यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था, जिसका फ्लाइट नंबर SV-891 है। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट, 6 केबिन क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
तकनीकी खराबी दूर कर दोबारा रवाना
जानकारी के अनुसार, विमान का तय प्रस्थान समय दोपहर 12:05 बजे था, लेकिन यह 12:23 बजे उड़ान भर सका। दोपहर करीब 1:45 बजे विमान को बीच रास्ते से लौटाया गया।
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से न उतारते हुए। इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी खराबी दूर की, जिसके बाद फ्लाइट शाम 4:20 बजे जेद्दा के लिए रवाना हो गई।
क्या होता है केबिन प्रेशर?
विमान में केबिन प्रेशर एक कृत्रिम वायु दबाव होता है, जिसे उड़ान के दौरान बनाए रखा जाता है। जब विमान 30,000 से 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है।
इस दौरान भी केबिन के अंदर का दबाव 6,000 से 8,000 फीट की ऊंचाई के बराबर रखा जाता है, ताकि यात्रियों को सांस लेने में परेशानी न हो। केबिन प्रेशर में गड़बड़ी आने पर यात्रियों को घबराहट और सांस की दिक्कत महसूस हो सकती है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!