बाबा बर्फानी की पहली पूजा: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन तक चलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...रुद्रप्रयाग।
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले सोमवार को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा विधि-विधान से हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल व श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना कर यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन की कामना की।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा।
प्रशासन ने यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बालटाल और चंदनवाड़ी में बेस अस्पताल शुरू कर दिए गए हैं, जबकि पूरे यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हालांकि, महागणेश टॉप के पास बर्फ हटाने का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे अगले दो-तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा को लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड ओपनिंग पार्टी की लगातार गश्त जारी है। जम्मू में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस और मेडिकल टीमों ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जबकि साधुओं और वाहनों की सघन जांच भी की जा रही है। यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रायल काफिले का ड्राई रन भी किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रायल काफिला करीब चार घंटे में रामबन पहुंचा। इस दौरान राजमार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी गई।
दो मार्गों से होगी यात्रा
श्रद्धालुओं के पास दो मार्ग उपलब्ध हैं। पहला 43 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग है, जहां से पवित्र गुफा तक पहुंचने में सामान्यतः 3 से 4 दिन लगते हैं। इस मार्ग पर चढ़ाई अपेक्षाकृत आसान है और रास्ते में शेषनाग एवं पंचतरणी जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन भी होते हैं। दूसरा 16 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है, जो दूरी में छोटा होने के कारण कम समय में यात्रा पूरी करने का विकल्प देता है। हालांकि, यह मार्ग अधिक खड़ी और कठिन चढ़ाई वाला है, इसलिए बुजुर्गों और कम शारीरिक क्षमता वाले श्रद्धालुओं के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!