परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार: धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती के बीच सांवेर तहसील के जैतपुरा में निजी जमीन पर कब्जे के प्रयास का खुलासा हुआ है। एक परिवार ने निजी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश, गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। परिवार का कहना है कि स्तर पर शिकायत और एफआईआर के बाद भी उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
शिकायतकर्ता दौलत पटेल ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि भूमि उनके पिता के नाम दर्ज हैं। आरोप है कि कुछ लोग बाहरी व्यक्तियों को खेत पर लेकर पहुंच रहे हैं और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार द्वारा विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
एफआईआर के बाद भी धमकी भरे फोन का आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की गई और एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन आने का आरोप है। परिवार ने इन कॉल्स की जांच कराने और धमकी देने वालों की पहचान करने की मांग की है।
आवेदन में पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराने की मांग भी की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरे फोन किन लोगों की ओर से किए जा रहे हैं।
अलग-अलग थानों में बुलाकर परेशान करने का आरोप
परिवार का आरोप है कि शिकायतों और पुलिस कार्रवाई के नाम पर उसे तथा परिवार के सदस्यों को अलग-अलग थानों में बुलाया जा रहा है। इससे परिवार को लगातार मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की है कि जमीन पर कब्जे का प्रयास करने वाले लोग कौन हैं और उन्हें किसके संरक्षण या सहयोग से मौके पर लाया जा रहा है।
सरकारी जमीन पर कार्रवाई के बीच निजी भूमि का मामला
कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के बीच जेतपुरा का मामला अलग तरह की चुनौती सामने रखता है। यहां विवाद सरकारी जमीन का नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता द्वारा निजी स्वामित्व की बताई जा रही भूमि का है।
ऐसे में अब प्रशासन के सामने यह स्पष्ट करने की जिम्मेदारी है कि राजस्व रिकॉर्ड में भूमि का मालिकाना हक किसके नाम है, मौके पर वास्तविक कब्जा किसका है और क्या जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया।
राजस्व रिकॉर्ड के जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ भूमि के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज और पहले दर्ज एफआईआर की प्रति भी संलग्न की है। परिवार ने प्रशासन से दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड की जांच के साथ मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है।
परिवार की मांग है कि भूमि को किसी भी अवैध कब्जे से सुरक्षित कराया जाए, धमकी देने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
अब पूरे मामले में राजस्व विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त जांच से ही यह स्पष्ट होगा कि भूमि विवाद की वास्तविक स्थिति क्या है और शिकायत में लगाए गए कब्जे व धमकी के आरोप कितने सही हैं।
संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!