क्रिकेट के महामुकाबले को लेकर रोमांच चरम पर: कीर्तिमान बनने और टूटने का भी दिन रहेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
जब सरहद के दोनों पार धड़कनें एक ही लय में बजने लगें, जब गलियां सूनी हो जाएं और जब सांसें सिर्फ नतीजे पर टिक जाएं तो समझ लीजिए कि क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा 'संडे' आ गया है। आज पूरा भारत महाशिवरात्रि के भक्तिमय उल्लास में डूबा है और दिन ढलने के बाद श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में क्रिकेट का 'महायुद्ध' छिड़ेगा। टीम इंडिया के सामने होगी उसकी चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम।
भावनाओं, इतिहास और रिकॉर्ड्स की भी जंग
टी20 विश्व कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-ए का यह मुकाबला केवल दो टीमों के बीच का मैच नहीं, बल्कि भावनाओं, इतिहास और रिकॉर्ड्स की भी ऐसी जंग है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। एक तरफ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम है, जो अपने विजय रथ को 11-0 तक ले जाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, तो दूसरी ओर सलमान अली आगा की पाकिस्तानी टीम क्रिकेट इतिहास के पन्नों को पलटने के लिए बेताब नजर आ रही है।
लगातार 10 मैच जीतने का कीर्तिमान
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 10 मैच जीतने का कीर्तिमान नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ अपने नाम किया है। भारत ने साल 2024 के विश्व कप के 8 मैच जीते हैं, जबकि मौजूदा विश्वकप में आरंभिक दो मैचों में जीत के साथ यह आंकड़ा 10 हो गया है।
भारी रहा है भारतीय टीम का पलड़ा
आंकड़ों की किताब के पन्नों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा हमेशा भारी रहा है। अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 16 टी-20 क्रिकेट मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 13 बार जीत वरण किया है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में ही जीत नसीब हो सकी है। खेल के टी-20 विश्व कप संस्करण की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मर्तबा मुकाबले हुए हैं और भारत का यहां स्कोर 7-1 है।
14 वर्ष बाद कोलंबों में टक्कर
कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम 14 वर्ष के लंबे अंतराल बाद ऐसे मुकाबले का आज गवाह बनेगा जो खेल की राजनीति कहें, कूटनीति कहें के कारण अधर में पड़ गया था, लेकिन अब दोनों टीमें कमर कसकर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और कोई अपनी ओर से किसी तरह की कसर बाकी नहीं रखना चाहेगी। इतिहास की बात करें तो अंतिम बार यहां दोनों टीमों के बीच 2012 के टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारत ने 8 विकेट से गर्वभरी जीत अपने नाम लिखी थी।
स्पिनरों की मददगार है पिच
क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि 14 साल में काफी पानी बह गया है, समय ने लंबी करवट ले ली है। हालात और खिलाड़ी बदल गए हैं इसलिये वह सब अब अतीत के पन्नों में दफन है। अब पहली गेंद से नई शुरुआत होगी और वह भी ऐसी पिच पर जो परंपरागत रूप से फिरकी के जादूगरों की मदद करती आई है।
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की नजर नए कीर्तिमानों पर
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में अपने 10 विकेट पूरे करने से सिर्फ 1 विकेट के फासले पर हैं तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट में अपने 100 रन पूरे करने के लिए केवल 4 रनों की आवश्यकता है।
हरफनमौला हार्दिक पांड्या अपने 6,000 टी-20 रन पूरे करने से 22 रन दूर हैं। और हां-क्रिकेट की नई सनसनी बनते जा रहे ईशान किशन अपने करियर के 600 चौके पूरे करने से एक चौका दूर हैं, जबकि तिलक वर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन पूरे करने के लिए 20 रनों की आवश्यकता है।
9 मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव के साथ जीत
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने नामीबिया को शिकस्त देकर 9 मैचों में जीत की संख्या पूरी की है। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के सलमान अली आगा उन्हें इसे 10 में तब्दील करने की मंशा पूरी करने देते हैं या नहीं
क्या कहना है कपिल देव और वसीम अकरम का
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के अनुसार - यह मैच केवल कौशल का नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती का खेल है। यहाँ का दबाव आपको रातों-रात नायक बना सकता है। दूसरी ओर पाकिस्तान के नामी सितारे रहे वसीम अकरम का कहना है मैदान पर हम दुश्मन की तरह लड़ते हैं, क्योंकि यहाँ खिलाड़ी के जुनून का असली इम्तिहान होता है।
मौसम पर भी नजर
अगर सब ठीक रहा और मौसम मेहरबान रहा तो शाम सात बजे से कुछ पहले कोलंबो की दूधिया रोशनी में जब टॉस उछलेगा, तो दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें भी आसमान में होंगी। शाम होने का इंतजार कीजिये।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!