खबर
Top News

आस्था का भोग समरसता की पंगत: उजियारा अभी कायम है, अब प्रसादी की बारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 1:44 pm
शेयर करें:
आस्था का भोग समरसता की पंगत

देवालयों से निकलकर समाज के आंगन पहुंचा महापर्व, जगह- जगह सहभोज उत्सव

दीप लड़ियों की जगमगाहट के बीच हवाओं में घुली 'रामभाजी' की सौंधी महक

'रामभाजी' की महक और सामूहिक भोज से गुलजार हुए शहर के मोहल्ले व देवालय

ऊंच-नीच का भेद मिटाती 'एक पंगत', एक ही दरी पर बैठकर पत्तल में प्रसादी ग्रहण करता है पूरा समाज

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपपर्व की रोशनी से नहाई धरती पर अभी दीयों की टिमटिमाहट और रंग-बिरंगी दीप लड़ियों का प्रकाश कायम ही है कि समूचा वातावरण एक नई भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा है।

दीपावली के अभी-अभी संपन्न होने के बाद शहर की गलियों, मोहल्लों और देवालयों से उठती अद्भुत ‘रामभाजी' और गर्मागर्म पूड़ियों की सौंधी महक इस बात का संदेश दे रही है कि भारतीय सनातन परंपरा का अनुपम उत्सव ‘अन्नकूट' अपने पूरे शबाब पर है।

एक तरफ घरों की मुंडेरों पर झिलमिलाती रोशनी त्योहार की खुमारी को बनाए हुए है, तो दूसरी तरफ मंदिरों की चौखट से निकलकर कॉलोनियों के बगीचों और समाज की धर्मशालाओं तक पहुंचे ये सामूहिक भोज सामाजिक समरसता का एक बेहद मनोहारी दृश्य रच रहे हैं।

यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि त्योहार के उल्लास को समाज की सामूहिकता में बदलने वाला वह पावन अवसर है, जो हर मन को आनंद और आह्लाद से भर देता है।

दी पावली के दीपों की रोशनी अभी मद्धम भी नहीं पड़ती कि भारतीय सनातन परंपरा में आस्था, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकात्मता का एक और अनुपम उत्सव आकार लेने लगता है- ‘अन्नकूट'। यह केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत दृश्य है, जो मन को आह्लादित कर देता है और हमारी जड़ों से जोड़ता है।

यह परम्परा देवालयों से निकलकर समाज के आंगन में उतरती है। अन्नकूट की शुरुआत मंदिरों और देवालयों के गर्भगृह से होती है, जहां शंखनाद और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच भगवान गिरिराजजी और श्रीकृष्ण को नए अन्न का भोग अर्पित किया जाता है, लेकिन इस परंपरा की सबसे खूबसूरत छटा तब निखरती है, जब यह मंदिरों की चौखट से निकलकर कॉलोनियों के बगीचों, मोहल्लों के चौराहों और समाज की धर्मशालाओं में पहुंचती है।

बड़े-बड़े कड़ाहों में उबलती सब्जियों की सौंधी महक, भजनों की गूंज और ‘जय गिरिराजधरण' के उ‌द्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

अद्भुत 'रामभाजी' गरमागरम पूड़ी का अलौकिक स्वाद
अन्नकूट का नाम लेते ही मन में जिस दिव्य प्रसाद की छवि उभरती है, वह है- गर्मागर्म पूड़ी और अद्भुत ‘रामभाजी'। शीत ऋतु के आगमन पर खेतों से आई ताजी हरी सब्जियों, कंद-मूल, बैंगन, मूली, पालक और विशेष मसालों के संगम से तैयार होने वाली इस रामभाजी का स्वाद किसी अमृत से कम नहीं होता।

मान्यता है कि सैकड़ों तरह की वनस्पतियों और मसालों के मेल से बनने के कारण इसका स्वाद इतना अलौकिक होता है कि इसे घर की रसोई में बनाना संभव ही नहीं है। जब यह महाप्रसाद प्रभु को अर्पित होकर पत्तल पर परोसा जाता है, तो इसकी पहली सुगंध ही मन को तृप्त कर देती है।

बड़े-बड़े कड़ाव में सब्जी की पकाई इस स्वाद को चौगुना कर देती हैं। धीमी आंच में घण्टों की पकाई के बाद सब्जी इस तरह ‘घुटवा' हो जाती है कि बीसियों तरह की सब्ज़ी समरस होकर ‘रामभाजी ' हो जाती है। इस भाजी में फिर ये तलाश संभव नहीं कि इसमें कौन-कौन-सी सब्जी शामिल हैं।

सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करती 'एक पंगत'
आधुनिकता की दौड़ में जहां लोग एक-दूसरे से कटते जा रहे हैं, वहां अन्नकूट सामाजिक ताने-बाने को फिर से बुनने का काम कर रहा है। इस उत्सव का सबसे भावुक और मन को आनंदित करने वाला दृश्य ‘सामूहिक पंगत' का होता है। यहां न कोई छोटा होता है, न बड़ा; न कोई अमीर, न गरीब।

समाज के हर वर्ग के लोग, बुजुर्ग, युवा और बच्चे एक ही दरी पर, एक ही पंगत में बैठकर जब पत्तल और दोने में प्रसादी ग्रहण करते हैं, तो समरसता की एक अनूठी तस्वीर उभरती है। यह आयोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत सौंपने का एक पावन अनुष्ठान है।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 12 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 12 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 12 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 13 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 13 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 13 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 13 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 14 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 14 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 14 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!