खबर
Top News

निगम ने 15 करोड़ का डामर पोत दिया: जो बारिश में बह जाएगा; चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा से बापट तक आरसीसी की सड़क नहीं बनवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मई 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
निगम ने 15 करोड़ का डामर पोत दिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने आरोप लगाया है कि वार्ड 33 चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा से बापट चौराहा तक सड़क आरसीसी की नहीं बनवाई और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने सिर्फ डामरीकरण कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। जबकि यहां मेट्रो ट्रेन काॅरपोरेशन ने 15 करोड़ रुपए आरसीसी के लिए दिए थे।

सड़क पर जो डामर पोता है वो बारिश में बह जाएगा। भदौरिया ने बताया कि एमआर-10 स्थित सड़कों के गड्ढे और उस पर हो रहे हादसों से जिम्मेदारों को अवगत करवाया और जब डामर पुत गया तो धन्यवाद भी दिया, लेकिन सड़क पर डामरीकरण क्यों कराया गया?

इसका जवाब नहीं मिल रहा। कुछ दिन पहले रोड के बीच गड्डे होने से एक युवती दुर्घटना का शिकार होकर जान से हाथ धो बैठी है। इससे पूर्व गड्ढे के कारण एक मौत हो चुकी है। इसके बाद तय किया कि जहां भी सड़क पर गड्ढा दिखेगा, उसे तुरंत भरवाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन लाइन डालने के कारण ये पूरी सड़क खोद दी गई थी और जनता ने धूल खाई, ट्रैफिक झेला तथा दुकानदारी भी चौपट हुई, लेकिन विकास के नाम पर सब सहा।

सड़क खुदने के बाद उसे दोबारा बनाने के लिए मेट्रो कंपनी ने निगम को 15 करोड़ रुपए दिए थे, ताकि खुदी सड़क को आरसीसी यानी सीमेंट-कांक्रीट से पक्का बनाया जाए।

बापट से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा तक खुद खड़े रहकर आरसीसी सड़क बनवाई, लेकिन वार्ड 33 के चंद्रगुप्त मौर्य से बापट चौराहा तक के हिस्से में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने डामरीकरण करवाया।

मेट्रो ने 15 करोड़ नहीं, 1.67 करोड़ ही दिए-राठौर : जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया झूठी बोल रहे हैं। मेट्रो ट्रेन कारपोरेशन ने 15 करोड़ नहीं बल्कि दो किस्तों में 58 लाख और 1.09 करोड़ रुपए दिए हैं।

मेरी कोशिशों से राजू के वार्ड के हिस्से में आरसीसी सड़क बनी, जबकि पार्षद मनोज मिश्रा के वार्ड के हिस्से में डामरीकरण किया गया। सड़क डामरीकृत ही थी, इसलिए उस पर डामरीकरण किया गया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रयासों से मेट्रो ने ये राशि दी और बाकी की राशि निगम खुद मिलाकर जनता की सुविधा के लिए सड़क का निर्माण कर रहा है।

हम एमआर 10 चौराहा से बापट चौराहा तक की सड़क बिना कोई राजनीतिक भेदभाव के बना रहे हैं।

संबंधित समाचार

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

less than a minute ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

7 minutes ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

8 minutes ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

11 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

13 minutes ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

15 minutes ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

27 minutes ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

28 minutes ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

34 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

36 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

39 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

43 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

44 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

about 1 hour ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 1 hour ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 1 hour ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!