पहचान के बाद शुरू हुई थी बातचीत: दोस्ती के बाद शादी का भरोसा दिलाया; फिर क्या कर डाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में नाबालिग अवस्था में संबंध बनाए जाने का आरोप होने के चलते पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची
थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, शनिवार को इलाके में रहने वाली युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। उसकी शिकायत पर रितिक कुशवाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान आरोपी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया।
अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के अनुसार, जुलाई 2025 में आरोपी उसे अपने दोस्त रमन के कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद नवंबर में लिबोंदी क्षेत्र में एक अन्य दोस्त के कमरे पर भी आरोपी ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया।
शादी की बात पर टाल दिया
युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब छह बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!