ठेकेदार की ऐसी मेहरबानी कि अच्छे फुटपाथ भी उखाड़ डाले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के कुछ ठेकेदारों को विकास के नाम पर काम करने की ऐसी जल्दी है कि जहां जरूरत नहीं, वहां भी निर्माण उखाड़ने से परहेज नहीं। जोन क्रमांक-3 में इसका नमूना देखने को मिला। एक तरफ फुटपाथ के ब्लॉक बदलने का काम मिला था, लेकिन ठेकेदार ने दूसरी तरफ के सही-सलामत ब्लॉक भी उखाड़ने शुरू कर दिए। न कोई आदेश, न स्वीकृति न ही जरूरत। रहवासियों ने शिकायत की तो अधिकारियों को काम रुकवाना पड़ा।
मामला सेंट्रल जेल की दीवार से लगे फुटपाथ का है। जेल के किचन के पास एक हिस्से में ब्लॉक बदलने का काम स्वीकृत किया गया था। ठेकेदार ने निर्धारित हिस्से तक काम सीमित रखने के बजाय सड़क की दूसरी ओर भी ब्लॉक उखाड़ दिए। शनिवार को अच्छी स्थिति में लगे ब्लॉक निकालकर ले जाए गए। रहवासियों ने इसकी शिकायत जोनल अधिकारी राज ठाकुर से की।
उन्होंने तत्काल काम रुकवाया। उनका कहना है कि ठेकेदार जितने ब्लॉक निकालकर ले गया है उन्हें वापस बुलवाकर दोबारा लगवाया जाएगा। दूसरी तरफ नए ब्लॉक लगाने की न तो जरूरत थी और न ही इसकी अनुमति दी गई थी।
जहां ब्लॉक सही, वहां भी निर्माण बदलने की जल्दी क्यों?
शहर में फुटपाथ के ब्लॉक बदलने के काम कई क्षेत्रों में चल रहे हैं। सवाल यह है कि जब पुराने ब्लॉक सही हैं तो उन्हें उखाड़कर नए लगाने की जरूरत किसे है? क्या शहर में विकास का मतलब पुराने निर्माण को तोड़कर नया बिल बनाना रह गया है? ब्लॉक बदलने के काम में ठेकेदारों की असाधारण दिलचस्पी भी सवालों के घेरे में है।
कमिश्नर बताएं, इस विकास के पीछे किसका दबाव?
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को इस मामले की जांच कराना चाहिए। केवल काम रुकवाना काफी नहीं है। यह भी सामने आना चाहिए कि ठेकेदार ने बिना आदेश काम किसके कहने पर शुरू किया, निकाले गए ब्लॉक कहां ले जाए गए और इस अनावश्यक काम का भुगतान किस मद से प्रस्तावित था।
यदि अच्छे-भले फुटपाथ उखाड़कर नए ब्लॉक लगाने के नाम पर सरकारी रकम खर्च करने की योजना थी तो इसके पीछे जिम्मेदार ठेकेदारों के साथ संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण देने वालों की भूमिका भी जांच की जानी चाहिए। विकास के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी को काम नहीं, जवाबदेही का मामला माना जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!