खजराना थाने पर कमिश्नर ने सुनीं जनता की शिकायतें: जन विश्वास कार्यक्रम में 15 से ज्यादा आवेदनों पर सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह कल खजराना थाने पहुंचे। यहां आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम में उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिकायतों की जानकारी लेने के बाद कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ने आवेदकों से उनकी शिकायतों और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और संबंधित अधिकारी कार्रवाई की जवाबदेही तय करें। कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन, जन विश्वास अभियान, वरिष्ठ कार्यालय और थाना स्तर पर प्राप्त 15 से अधिक शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई की गई। कई मामलों में आवेदकों की समस्या समझने के बाद मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को लंबित शिकायतों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं सहित अन्य नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कमिश्नर ने सभी आवेदकों की बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुनकर समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।
जन विश्वास कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ाने के साथ शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान कार्यक्रम में डीसीपी अमन सिंह राठौड़, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह एसीपी आशीष पटेल, खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!