आधी रात को खजराना थाने पहुंचे कमिश्नर: सिस्टम पर कसा शिकंजा; बैठक व्यवस्था से लेकर पेंडिंग केस तक-हर बिंदु पर दिए सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने देर रात खजराना थाने का औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। रात करीब 12:45 बजे पहुंचे कमिश्नर ने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सुधार के कड़े निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक शहर में पुलिस व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए कमिश्नर संतोष सिंह ने सोमवार देर रात खजराना थाने का औचक दौरा किया। उनके साथ जोन-2 डीसीपी कुमार प्रतीक, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी कुंदन मंडलोई भी मौजूद रहे।
अचानक हुए इस निरीक्षण से थाने में मौजूद स्टाफ में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने थाने की बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई और सौंदर्यकरण की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने थाने के हालात को बेहतर बनाने और आमजन के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि पेंडिंग केसों का जल्द निराकरण किया जाए।
उन्होंने विवेचना की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने थाना प्रभारी के साथ बंद केबिन में विस्तृत चर्चा की। इसमें थाने की ओवरऑल वर्किंग, सुधार के उपाय और आने वाले समय की रणनीति पर बातचीत हुई।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मोहल्ला मीटिंग को नियमित रूप से आयोजित किया जाए और बीट के जवान लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें। इससे अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
औचक निरीक्षण के जरिए कमिश्नर ने साफ संकेत दिया है कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!