अब शहर में होंगे चार यातायात थाने: सड़क जाम से मिलेगी मुक्ति; जोनवार व्यवस्था से ट्रैफिक प्रबंधन होगा आसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में अब तक केवल दो यातायात थानों के जरिए पूरी व्यवस्था संचालित की जा रही थी, लेकिन अब बहुत जल्द इनकी संख्या बढ़कर चार होने जा रही है।
दो नए यातायात थाने शुरू करने की तैयारी
पुलिस विभाग ने जोन एक और जोन दो के लिए नए यातायात थाने शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। मौजूदा व्यवस्था के तहत पूर्वी क्षेत्र यानी जोन तीन के लिए एमटीएच कंपाउंड में यातायात थाना संचालित हो रहा है, जबकि पश्चिमी क्षेत्र यानी जोन चार का थाना महूनाका पर स्थित है। ये दोनों पुराने थाने पहले की तरह कार्य करते रहेंगे।
अब नए विस्तार के तहत तिलक नगर एसीपी कार्यालय में जोन दो का नया यातायात थाना शुरू किया जाएगा, जबकि बड़वाली चौकी स्थित एसीपी कार्यालय में जोन एक का थाना संचालित होगा।
कार्यों की निगरानी करेंगे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नए थानों में जोन एसीपी के साथ सीनियर निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। ये अधिकारी पूरे जोन की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और संचालन कार्यों की निगरानी करेंगे। विभाग का मानना है कि इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
इनको मिली जिम्मेदारी
प्रशासन ने चारों यातायात थानों के लिए थाना प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। निरीक्षक बाबूलाल कुमरावत को जोन एक की कमान सौंपी गई है। वहीं महूनाका विवाद के बाद डीसीपी कार्यालय में अटैच की गईं निरीक्षक राधा यादव को जोन दो के नए थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अमिता सिंह को जोन चार की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अरविंद दांगी के पास जोन तीन का प्रभार रहेगा।
जरूरी तैयारियां लगभग पूरी
इस पूरे मामले पर ट्रैफिक डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नए थानों के लिए स्थान चिह्नित कर सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही चारों जोन में अलग-अलग यातायात थाने पूरी तरह काम शुरू कर देंगे।
ट्रैफिक प्रबंधन पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगा
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में दोनों मुख्य यातायात थाने शहर के कई हिस्सों से काफी दूर हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को रोजमर्रा के शासकीय कार्यों में परेशानी होती थी। अब क्षेत्रवार थाने बनने से पुलिस बल को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक प्रबंधन पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगा।
संबंधित समाचार

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!