खबर
Top News

शहर का चर्चित हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत कायम रहने पर छलका राजा के परिवार का दर्द; सुप्रीम कोर्ट जाने का किया ऐलान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 11:26 am
शेयर करें:
शहर का चर्चित हनीमून मर्डर केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से भी राहत मिलने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने गहरी नाराजगी और निराशा जताई है। राजा के माता-पिता ने कहा कि वे इस फैसले से टूटे जरूर हैं, लेकिन बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रखेंगे। परिवार ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का ऐलान किया है।

पिता बोले- आखिरी सांस तक इंसाफ की लड़ाई लड़ूंगा
राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि मेघालय हाईकोर्ट के फैसले से उन्हें गहरा धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद वे हार मानने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम मेघालय हाईकोर्ट में भले सफल नहीं हो सके, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जब तक मेरे शरीर में जान है, मैं अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अशोक रघुवंशी ने मामले की जांच और सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस की कमजोर पैरवी और ढिलाई के कारण ही मुख्य आरोपी को जमानत मिल सकी। उन्होंने कहा कि यदि जांच और अभियोजन प्रभावी ढंग से होता तो अदालत से आरोपी को राहत नहीं मिलती। उन्होंने सरकार से मांग की कि जमानत निरस्त कराने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं।

मां बोलीं- अब बाकी आरोपी भी बाहर आ सकते हैं
राजा की मां उमा रघुवंशी ने भी फैसले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि यदि मुख्य आरोपी को जमानत मिल सकती है तो अन्य आरोपी भी भविष्य में जेल से बाहर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को डर है कि मामले के अन्य आरोपी भी राहत हासिल कर सकते हैं, जिससे न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर होती नजर आ रही है।

सिया का नाम लेकर जताई चिंता
उमा रघुवंशी ने अपने बयान में हाल ही में चर्चा में आए पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनम को जमानत मिली है, उसी तरह भविष्य में सिया को भी राहत मिलने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि यदि गंभीर अपराधों में आरोपियों को आसानी से राहत मिलती रही तो इससे ऐसे अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजा को अब तक न्याय नहीं मिला है और वे चाहते हैं कि अन्य मामलों में पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय मिले।

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती की तैयारी
परिवार के अनुसार, अब वे मेघालय हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उनका कहना है कि वे न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखते हैं और सर्वोच्च अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पहले निचली अदालत और बाद में मेघालय हाईकोर्ट से भी जमानत मिल चुकी है। इस फैसले के बाद मामले को लेकर एक बार फिर सार्वजनिक और कानूनी बहस तेज हो गई है।


संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!