शहर की अनादि तागड़े का पहला ऑटोग्राफ बना यादगार पल: भारतीय अंडर-19 टीम की जीत के बाद नन्हे प्रशंसक ने मांगा हस्ताक्षर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रिकेट के मैदान पर हर खिलाड़ी के जीवन में कुछ ऐसे पल आते हैं, जो आंकड़ों और रिकॉर्ड से कहीं अधिक खास होते हैं। ऐसा ही एक भावुक और प्रेरणादायक पल भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी अनादि तागड़े के जीवन में उस समय आया, जब उन्होंने पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनकर किसी प्रशंसक को अपना ऑटोग्राफ दिया।
हाल ही में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित टी-20 श्रृंखला में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला अपने नाम की। इस जीत में इंदौर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनादि तागड़े ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्हें तीन में से दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला और दोनों मैचों में उन्होंने दो-दो विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। दूसरे मुकाबले में टीम प्रबंधन ने उन पर अंतिम यानी 20वें ओवर की जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें उन्होंने केवल चार रन देकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
हालांकि, इस श्रृंखला की सबसे यादगार उपलब्धि आंकड़ों में नहीं, बल्कि मैच के बाद मैदान पर देखने को मिली। मुकाबला समाप्त होने के बाद दर्शक भारतीय खिलाड़ियों से मिलने और तस्वीरें खिंचवाने पहुंचे। इसी दौरान एक छोटे क्रिकेट प्रेमी ने पहली बार अनादि से ऑटोग्राफ मांगा। भारतीय टीम की जर्सी में दिया गया यह पहला ऑटोग्राफ अनादि के लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय पल बन गया।
अनादि के पिता अनुराग तागड़े का कहना है कि अनादि, जो कभी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने का सपना देखा करती थीं, अब स्वयं नई पीढ़ी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि यह केवल एक हस्ताक्षर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, विश्वास और नए सपनों की शुरुआत का प्रतीक था। इसके बाद कई अन्य प्रशंसकों ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ लिए।
अनादि तागड़े के परिवार ने इस अवसर पर कहा कि उनकी इस यात्रा में जितनी भूमिका उनकी मेहनत और समर्पण की है, उतना ही योगदान परिवार, कोच, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों के विश्वास का भी है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
परिवार का कहना है कि यह पहला ऑटोग्राफ हमेशा याद दिलाएगा कि सपनों की शुरुआत मैदान से होती है, लेकिन उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में परिवार, गुरु और समाज का विश्वास सबसे बड़ी ताकत बनता है। उनका लक्ष्य अभी केवल यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के लिए भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करना है।
परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनादि पर मिला हर स्नेह और आशीर्वाद उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देता है और यही विश्वास उनकी आने वाली क्रिकेट यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!