‘न्यूज से ऊपर नेशन’: मुख्यमंत्री बोले सत्ता का विरोध करें; देश का नहीं, पीयूष मिश्रा बोले- युवा स्मार्ट हैं, लेकिन महापुरुषों को ट्रोल मत करो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं और मीडिया विद्यार्थियों से पत्रकारिता में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में सत्ता का विरोध हो सकता है, लेकिन देश का विरोध नहीं होना चाहिए। आज फेक न्यूज के दौर में युवाओं को ‘नेक न्यूज’ को आगे बढ़ाने वाला मीडिया तैयार करना होगा। हमारे लिए न्यूज से ऊपर नेशन होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवागत विद्यार्थियों के तीन दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम ‘अभ्युदय-2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक, गीतकार और अभिनेता पीयूष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
नारद से लेकर लव-कुश तक, संचार की ताकत समझाई
मुख्यमंत्री ने संचार के महत्व को समझाने के लिए लव-कुश और देवर्षि नारद का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी संचार समाज को दिशा देने के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है।
उन्होंने वीर सावरकर का उल्लेख करते हुए कहा कि सावरकर ने विदेश में रहकर भी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और 1857 के संघर्ष को दुनिया के सामने रखने का काम किया। वहीं कवि प्रदीप जैसे रचनाकारों ने अपने गीतों के जरिए देश में स्वतंत्रता की भावना जगाई।
‘नकारात्मकता से दूर रहें युवा’
विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने विद्यार्थियों से नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी के अच्छे काम में सहयोग नहीं कर सकते तो कम से कम उसके काम में बाधा नहीं बनना चाहिए।
पीयूष मिश्रा बोले- आज की पीढ़ी बहुत स्मार्ट
कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा के साथ टॉक शो भी आयोजित किया गया। उन्होंने युवाओं से अपने काम को दिल से करने और उसमें आनंद तलाशने की सलाह दी।
जेन-जी को लेकर उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी बहुत स्मार्ट है, लेकिन युवाओं को अपने महापुरुषों को समझने और उनसे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि भगत सिंह, महात्मा गांधी और सरदार पटेल के दौर में सोशल मीडिया होता तो संभव है कि उन्हें भी ट्रोल किया जाता। इसलिए महापुरुषों को ट्रोल करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए।
‘किताबों में खूब आनंद है’
पीयूष मिश्रा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से किताबें पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वे रोज करीब 40 मिनट वॉक और 40 मिनट रियाज करते हैं। इसके साथ ही ध्यान का अभ्यास भी करते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद को अपने जीवन से प्रभावित करने वाले व्यक्तित्व बताया।
उन्होंने कहा कि जहां पॉलिटिक्स खत्म होती है, वहां से अध्यात्म शुरू होता है। विद्यार्थियों से उन्होंने अपने क्षेत्र में ‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी’ बनने और पूरे मन से काम करने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों की फरमाइश पर सुनाए गीत
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पीयूष मिश्रा से सवाल भी किए। उन्होंने युवाओं को पढ़ने, लगातार सीखने और अपने काम में आनंद तलाशने की सलाह दी। विद्यार्थियों के आग्रह पर उन्होंने अपने कुछ गीत भी सुनाए। साथ ही असम में आई प्राकृतिक आपदा के बीच वहां जाकर सहयोग करने की अपील भी की।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!