खबर
Top News

कांग्रेस पर भड़के मुख्यमंत्री: कहा- लाशों पर राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा इंदौर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 7:21 pm
शेयर करें:
कांग्रेस पर भड़के मुख्यमंत्री

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अमृत 2.0 योजना के पहले चरण के तहत 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर इंदौर में की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लाशों पर राजनीति करना सही नहीं है और इंदौर इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

कांग्रेस की राजनीति पर जताई नाराजगी
सीएम ने भागीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस की राजनीति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंदौर हमेशा नंबर वन रहा है और रहेगा। कठिन परिस्थितियों में सरकार और नगर निगम ने जो संभव था, वह किया।

पीड़ा सभी के मन में है, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीति का अवसर बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “लाशों पर राजनीति करने आओगे तो बात दूर तक जाएगी।”

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने इतने पाप किए हैं कि उन्हें गिनाने बैठें तो सिर के बाल भी कम पड़ जाएंगे। हमारा प्रयास सभी को साथ लेकर चलने का है। इंदौर किसी का मोहताज नहीं है, यह अपने लोगों, हौसलों और विकास से पहचान रखता है।

2200 करोड़ की योजना
इंदौर में नर्मदा के चौथे चरण के तहत 450 एमएलडी क्षमता को बढ़ाकर 900 एमएलडी किया जाएगा। इसके लिए कुल 2200 करोड़ रुपये की अमृत 2.0 योजना लाई गई है। पहले चरण में 800 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंत्री का तीखा प्रहार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सफाई में नंबर वन होने पर सवाल उठाना सफाईकर्मियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि “रात दो बजे तक महिला सफाईकर्मी शहर साफ करती हैं, उनका मजाक उड़ाने वालों को शर्म आनी चाहिए। बेशर्मों को माफी मांगना चाहिए।”

विधायक मधु वर्मा का तंज
राऊ विधायक मधु वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि वे दो बार विधायक रहे, लेकिन दस साल में न तो चैंबर बनवा सके और न ही लाइट लगवा सके। “सिर्फ साइकिल ही चलाते रह गए।

महापौर बोले- आपदा में अवसर ढूंढा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पीड़ा और सीख दोनों मिली। पहले अमृत योजना में 1100 करोड़ का प्लान था, लेकिन मुख्यमंत्री के विजन से इसे बढ़ाकर 2400 करोड़ किया गया। कुछ लोगों ने आपदा में अवसर ढूंढकर राजनीति की, जो जनता और सफाईमित्रों का अपमान है।

काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्लॉक अध्यक्ष निलेश सेन, शेलू पुखराज सिंह राठौर, राहुल सिंह धाकरे, प्रतीक मित्तल, कमलेश पटेरिया, मिथुन यादव और लीलाधर भाई शामिल हैं।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 8 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 8 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 9 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 9 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 9 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 9 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 9 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 9 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 9 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 9 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 9 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 9 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 9 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 10 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 10 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!