खबर
Top News

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक: स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 5:18 pm
शेयर करें:
सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की वाहवाही और खुद को माफिया दिखाने का शौक पांच युवकों को भारी पड़ गया। सड़क को फिल्मी स्टाइल का रेसिंग ट्रैक समझकर बाइक से स्टंट करने और दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में डालकर रील बनाने वाले हरकतकबाज युवकों ने खुद को 'मिर्जापुर गैंग' का नाम दे रखा था। बाइक के काफिले के साथ फिल्मी सांग डाला और माफिया का रौब दिखाकर वीडियो प्रसारित कर दिया।

युवकों की पहचान होते ही खजराना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शिकंजा कसते हुए पांचों को गिरफ्तार कर थाने लाई तो रील में दिखने वालों की दबंगई गायब हो गई। कैमरे के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे, फिर घुटनों के बल चलकर अपनी गलती स्वीकार करते नजर आए। पुलिस के सामने भविष्य में स्टंट नहीं करने और किसी की जान खतरे में नहीं डालने की शपथ भी ली।

खजराना टीआई केपी यादव के मुताबिक सोशल मीडिया पर बाइक के काफिले के साथ खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में युवकों ने 'मिर्जापुर गैंग' का अंदाज अपनाते हुए माफिया लिखकर फिल्मी शॉट्स जोड़े थे। सार्वजनिक सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए स्टंट किए जा रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और वीडियो के साथ गाड़ियों के नंबर की जांच शुरू की। तकनीकी पड़ताल और तस्दीक के बाद पांचों युवकों की पहचान कर ली गई। खजराना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान होते ही उनके घरों पर दबिश दी।

पुलिस ने आरोपी अरशद अहमद (26) निवासी हाथीपाला, रावजी बाजार, कुनाल यादव (38) निवासी लाभम ग्रीन, द्वारकापुरी, याहया फारुखी (35) निवासी मदीना नगर, आजाद नगर, सरफराज खान (32) निवासी आजाद नगर और शाहनवाज रहमान (29) निवासी मदीना नगर, आजाद नगर को गिरफ्तार किया।

पांचों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। स्टंटबाजी में इस्तेमाल मोटरसाइकिलों को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

थाने में टूटा माफिया बनने का शौक... वीडियो में फिल्मी संवादों के साथ रौब झाड़ने वाले युवकों का पुलिस के सामने अलग ही अंदाज नजर आया। गिरफ्तारी के बाद पांचों ने कान पकड़कर माफी मांगी। कैमरे के सामने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा सड़क पर स्टंट नहीं करने की शपथ ली।

पुलिस ने हिदायत दी कि सार्वजनिक सड़कें किसी की रील, स्टंट या फिल्मी हीरोपंती के लिए नहीं हैं। ऐसी हरकतें करने वाले खुद के साथ दूसरे राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में डालते हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार?
Top News

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार?:फिर मचा हंगामा!

less than a minute ago
वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन
Top News

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

9 minutes ago
350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई
Top News

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

21 minutes ago
वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी
Top News

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

22 minutes ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

22 minutes ago
45 घर टूटे,  45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार
Top News

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्‌टी बनी

29 minutes ago
गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला
Top News

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

33 minutes ago
हाय रे घर का कलेश!
Top News

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

36 minutes ago
शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल
Top News

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

about 1 hour ago
महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे
Top News

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

about 1 hour ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

about 1 hour ago
एक दिन पहले खरीदी कार
Top News

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

about 1 hour ago
एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...
Top News

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

about 1 hour ago
नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार
Top News

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

about 2 hours ago
डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में
Top News

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

about 2 hours ago
धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Top News

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

about 2 hours ago
गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

about 2 hours ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!