बेटे के जन्म की खुशी का समारोह दर्दनाक हादसे में बदल गया: अचानक चली गोली और मां गिरी जमीन पर; फिर ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित छठी समारोह एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसे में बदल गया। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित तृप्ति नगर में रविवार को हर्ष फायरिंग की तैयारी के दौरान चली गोली से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को डीप फ्रीजर में छिपा दिया और रात में चुपचाप अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। हालांकि पड़ोसी की सतर्कता से मामला पुलिस तक पहुंच गया और पूरी घटना का खुलासा हो गया।
बेटे की छठी में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार तृप्ति नगर निवासी मनोज कुशवाह के घर उसके नवजात बेटे का छठी (दष्टौन) कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी के बीच जश्न का माहौल था।
जन्म की खुशी में अवैध कट्टे से हर्ष फायरिंग
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मनोज का छोटा भाई योगेश कुशवाह भतीजे के जन्म की खुशी में अवैध कट्टे से हर्ष फायरिंग करने की तैयारी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगेश बार-बार कट्टे को लोड और अनलोड कर रहा था।
अचानक ट्रिगर दब गया
इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली पास बैठी मनोज की पत्नी जाह्नवी उर्फ ज्योति कुशवाह (32) के सिर में जा लगी। गोली लगते ही ज्योति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद पुलिस से छिपाई घटना
महिला की मौत के बाद परिवार में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। लेकिन पुलिस को सूचना देने के बजाय पति मनोज और देवर योगेश ने पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की। पुलिस जांच के अनुसार दोनों आरोपियों ने एक बड़ा डीप फ्रीजर मंगवाया और महिला के शव को उसमें रख दिया, ताकि शव खराब न हो और घटना की जानकारी बाहर न पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों को बताया गया कि महिला की बीमारी के कारण मौत हुई है।
गुप्त रूप से अंतिम संस्कार करने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे शव का गुप्त रूप से अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति को घर में अचानक डीप फ्रीजर मंगवाने और देर रात अंतिम संस्कार की तैयारी पर संदेह हुआ। संदेह होने पर उसने तत्काल थाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार
पुलिस वाहनों को देखते ही पति मनोज कुशवाह और उसका भाई योगेश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर से महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी।
अवैध कट्टे की तलाश
पुलिस अब उस अवैध कट्टे की तलाश कर रही है जिससे गोली चली थी। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि हथियार कहां से लाया गया था और क्या आरोपी के पास पहले से अवैध हथियार रखने की जानकारी थी।
हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत गंभीर धाराओं में केस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत के बाद शव को छिपाकर बिना कानूनी प्रक्रिया के अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में पति मनोज कुशवाह और देवर योगेश कुशवाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जल्द होगी गिरफ्तारी
थाटीपुर थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जश्न के नाम पर की जाने वाली ऐसी लापरवाही न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि कई बार निर्दोष लोगों की जान भी ले लेती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!