किसान की पीट-पीटकर हत्या: लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते किसान जीवन शर्मा की हत्या का मामला सामने आया है।
परिजनों के मुताबिक, जीवन बीती रात दूध लेने के लिए निकले थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
मौके पर ही मौत
गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कांग्रेस से जुड़े बताए गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इससे पहले दशहरे के दिन भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन भेजा।
रास्ते में घेरकर हमला करने का आरोप
मृतक के परिजनों के अनुसार, जीवन शर्मा बीती रात दूध लेने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीवन के भाई ने आरोप लगाया कि राजाराम, कृष्णपाल, नंदकिशोर, बाबूलाल सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके भाई पर हमला किया।
परिवार का कहना है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और दशहरे के दिन भी इस मामले में विवाद हुआ था।
पुलिस अब हमले की परिस्थितियों, जमीन विवाद की पृष्ठभूमि और घटना में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है।
तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का केस
माकड़ोन थाना पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर वीरेंद्र शर्मा, नंदकिशोर और बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
वारदात में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में दर्ज शिकायत, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन और समर्थक
घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समर्थक उज्जैन के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। विधायक महेश परमार भी समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:होटल-ढाबों पर दी दबिश; 30 से ज्यादा केस दर्ज, हजारों लीटर भट्टी शराब और लहान जब्त

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया:मलखंब दल को 1 लाख देने की घोषणा; शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया संवाद

नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं:मुख्यमंत्री बोले- सरकार और समाज मिलकर चलाएं नशामुक्ति अभियान

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, जब इंद्रेश उपाध्याय की कथा में पहुंची उनकी धर्मपत्नी:रास सिर्फ नृत्य नहीं, भक्तों के प्रेम में सहज हो जाते हैं भगवान; आज पीले-सफेद वस्त्रों में मनेगा शरद उत्सव

वीडियो, पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:'खुलासा फर्स्ट' से बातचीत में बोलीं अमृता-यह देश और समाज के लिए संकल्प; नर्मदा परिक्रमा से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक

एमपी में बारिश का अलर्ट:करवा चौथ पर चांद के दीदार में मौसम बन सकता है बाधा; कई जिलों में वर्षा की संभावना

वीडियो देखिये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल:कई घायल; सुल्तानपुर जाते समय हालियापुर के पास हादसा

पानी बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की नजर:दो-तीन बार समझाइश के बाद कटेगा चालान

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!