छात्र का शव देने के लिए कनाडा सरकार मांग रही इतने रुपये: इस शहर तक लाने के इतने लाख अलग लगेंगे; कार से कुचलकर की गई थी हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कनाडा में कार से कुचलकर मारे गए उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर भारत लाने में परिवार के सामने बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। परिजनों का कहना है कि कनाडा में शव सौंपने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कहा गया है।
शव करीब 15 दिन बाद ही सौंपा जाएगा
परिवार के मुताबिक जांच प्रक्रिया के चलते अस्पताल से शव करीब 15 दिन बाद ही सौंपा जाएगा। इसके अलावा कनाडा से उज्जैन तक पार्थिव शरीर लाने में लगभग 10 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च भी आएगा। ऐसे में परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि गुरकीरत सिंह मनोचा की दो दिन पहले कनाडा में कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
सरकार से मदद की अपील
गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह का कहना है कि इतनी बड़ी रकम जुटाना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आर्थिक सहायता देने की अपील की है, ताकि बेटे का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सके।
पिता बोले-बेटा शांत स्वभाव का था
पिता के अनुसार गुरकीरत करीब सवा साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। वह बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव का था और किसी भी विवाद से दूर रहता था। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
कनाडा में मामले की जांच जारी
परिवार का कहना है कि कनाडा में मामले की जांच जारी है। स्थानीय पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो-तीन अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उज्जैन में गुरकीरत के घर लगातार रिश्तेदार और परिचित पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। माता-पिता और परिजन बेटे को याद कर बार-बार भावुक हो रहे हैं।
कनाडा जाने की तैयारी
परिवार के मित्र अभिलाष जैन ने बताया कि परिजन कनाडा जाने के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं, ताकि वहां पहुंचकर जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। स्थानीय समाज के लोग भी परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!