देश के सबसे स्वच्छ शहर में शुरू हुआ यह अभियान: महापौर और निगम कमिश्नर ने क्या किया; जानिये बस्तियों में होगा क्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में आठ बार देश में सिरमौर रहे इंदौर में मंगलवार से नया अभियान ‘बस्ती बेमिसाल’ शुरू किया गया। इसकी शुरुआत वार्ड 31 के शिवनगर (बांबे हॉस्पिटल के पास) से हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाई और रहवासियों के साथ स्वच्छता को लेकर चर्चा की। यह अभियान 23 मार्च तक शहर की अलग-अलग बस्तियों में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पानी की टंकी के पास स्वच्छ चौपाल लगाई गई, जहां रहवासियों से कचरा कलेक्शन और कचरे के अलग-अलग प्रकार (सेग्रीगेशन) के बारे में संवाद किया गया। इसके बाद महापौर, निगम कमिश्नर और जनप्रतिनिधियों ने सड़क की सफाई भी की।
महापौर ने महिलाओं से बातचीत के दौरान पूछा कि वे कितने प्रकार का कचरा अलग-अलग करती हैं, घर से निकलने वाले सामान का क्या करती हैं और क्या घर के बाहर भी साफ-सफाई रखती हैं। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में बस्तियों और जागरूक नागरिकों के योगदान की सराहना की और अपील की कि घर के बाहर रेड स्पॉट न बनने दें। साथ ही सबसे स्वच्छ और सुंदर बस्ती के लिए सर्वे और प्रतियोगिता कराने की बात भी कही।
अभियान के दौरान महापौर और अधिकारियों ने शिवनगर निवासी गब्बर कनीराम सिरसाटे के घर पहुंचकर चाय पर चर्चा भी की। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने बताया कि शहर की 29 स्लम बस्तियों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी अहम है।
अभियान का अगला चरण 18 से 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें बस्तियों में सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और विशेष सफाई अभियान होंगे। 23 मार्च को स्लम कार्निवल के साथ अभियान का समापन होगा, जिसमें स्वच्छता चैंपियंस का सम्मान, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉल पेंटिंग और 3R हाट शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में पार्षद बालमुकुंद सोनी, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, महापौर प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और रहवासी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!