खबर
Top News

तीन प्लॉटों को मिलाकर तान दी बिल्डिंग: निगम अफसरों की मिलीभगत से सड़क पर दिनभर फैलता है पानी; फुटपाथ पर गमला रखकर किया कब्जा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 फ़रवरी 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
तीन प्लॉटों को मिलाकर तान दी बिल्डिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 9 वार्ड 44 के चंद्र नगर में तीन प्लॉटों को जोड़कर बिल्डिंग बनाई गई है। इसके चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाकर उसे सुरक्षित करते हुए सड़क के फुटपाथ पर भी गमले रखकर कब्जा जमा लिया गया है। यही नहीं, शहरभर में भले ही पानी की किल्लत रहे, लेकिन इस बिल्डिंग का पानी दिनभर सड़क पर बहता रहता है, जिससे रहवासी परेशान हो रहे हैं।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते ही शहर में अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है। हालांकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल अवैध निर्माणों पर रोक का दावा करते हैं, लेकिन निगम के बिल्डिंग अफसर उनके दावों को हवा में उड़ा रहे हैं।

इसके चलते ही शहर अवैध निर्माणों का गढ़ बनता जा रहा है। निगम अफसरों की मिलीभगत से किए गए अवैध निर्माण का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। इस मामले में निगम जोन 9 वार्ड 44 के चंद्र नगर स्थित प्लॉट नंबर 25, 26, 27 सी का संयुक्तीकरण कर बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।

जबकि निगम के नियम के मुताबिक प्लॉटों को जोड़कर निर्माण नहीं किया जा सकता, लेकिन निर्माणकर्ता ने निगम जोन 9 के भवन अधिकारी अभिषेक सिंह और भवन निरीक्षक विशाल सिंह से मिलीभगत कर तीन भूखंडों का संयुक्तीकरण कर बिल्डिंग तान दी है।

लोगों ने कई बार शिकायत की
निगम अफसरों की मेहरबानी से निर्माणकर्ता शिशिर सक्सेना के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उसने सड़क के फुटपाथ पर भी अपना बेजा कब्जा जमाने के लिए पौधे लगाकर गमले रख दिए हैं। इस कारण रहवासी फुटपाथ पर आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं।

यही नहीं, अवैध निर्माण करने वाले के घर से दिनभर पानी बहकर सड़क पर पहुंच रहा हे। इससे जो भी यहां निकलता है उसके गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार लोगों ने शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
बताया जाता है कि अब तक चंद्रनगर के प्लॉट नंबर 25,26, 27 पर बनी बिल्डिंग को लेकर निगम में कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह चर्चा हो रही है कि निगम अफसरों और निर्माणकर्ता के बीच मिलीभगत का खेल चल रहा है। जबकि रहवासी परेशान हो रहे हैं। रहवासियो ने अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से गुहार लगाई है कि सड़क पर पानी बहाने वाले और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले पर कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

दो प्लॉट बाद में जोड़े
बताया जाता है कि चंद्र नगर में प्लॉट नंबर 26 पर बने भवन में शिशिर सक्सेना रहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने प्लाट नंबर 25 और 27 भी खरीद लिया। इसके बाद तीनों प्लॉटों को जोड़कर बंगला बना लिया। बिल्डिंग बनते ही सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया। इसके चलते आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं। बताया जाता है कि निर्माणकर्ता सक्सेना पर निगम के अफसर भी मेहरबान हैं। इसके चलते कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

नियम के विपरीत छह नल कनेक्शन लिए
सूत्रों की मानें तो चंद्रनगर निवासी शिशिर सक्सेना ने निगम के नियम के विपरीत छह नल कनेक्शन लिए हैं। पानी भरने के लिए बड़ा टैंक भी बनवाया गया है। इस तरह निगम के नियमों को ठेंगा दिखाकर पूरी तरह से निर्माणकर्ता मनमानी कर रहा है, जो आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

मैं जांच कराऊंगा
हमारे कार्यकाल में निर्माण नहीं हुआ, तत्कालीन अधिकारी को कार्रवाई करना चाहिए थी। उन्होंने कार्रवाई नहीं की तो हम क्या कर सकते हैं। अब मामला मेरे संज्ञान में आया है तो मैं जांच कराऊंगा, उसके बाद ही कुछ कह सकूंगा। -अभिषेक सिंह, भवन अधिकारी जोन 9

कार्रवाई करना मेरे हाथ में नहीं
आला अफसर आदेश देंगे तो कार्रवाई होगी, कार्रवाई करना मेरे हाथ में नहीं है। -विशाल सिंह, भवन निरीक्षक जोन 9

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 10 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 11 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 11 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 11 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 11 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 11 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 11 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 11 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 11 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 11 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 11 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 11 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 12 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 12 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 12 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 12 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 12 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!