इस हालत में मिला नाबालिग का शव: गले में क्या लिपटा हुआ था; कहां से उठाकर ले गए थे चार युवक, परिजनों को क्या आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जिले में 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में घर से करीब 200 फीट दूर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिसमें गांठ लगी हुई थी।
रेप के बाद हत्या की आशंका
परिजनों ने घटना को गंभीर अपराध बताते हुए रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पिता ने चार युवकों पर आरोप लगाए हैं, जिनमें से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
शादी से लौटते समय लापता हुई थी किशोरी
मामला रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमलखेड़ा ग्राम पंचायत के एक गांव का है। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात गांव में पारिवारिक शादी समारोह था, जिसमें दोनों बेटियां रात करीब 10 बजे शामिल होने गई थीं। घर पर मां, छोटा भाई और दादा-दादी मौजूद थे, जबकि पिता गेहूं कटाई के लिए मजदूरी पर बाहर गए थे।
दोनों बेटियां अभी तक वापस नहीं आई
गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पिता घर लौटे तो पता चला कि दोनों बेटियां अभी तक वापस नहीं आई हैं। जब वे शादी वाले घर पहुंचे, तो एक सहेली ने बताया कि बड़ी बेटी रात करीब 3 बजे ही वहां से निकल गई थी, जबकि छोटी बेटी वहीं मौजूद थी।
छोटी बहन का दावा-चार युवक साथ ले गए
पिता के मुताबिक, छोटी बेटी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को चार युवक जबरन अपने साथ ले गए थे। उसने उन युवकों के नाम भी बताए। इसके बाद पिता ने एक-एक कर चारों युवकों को पकड़कर घर लाया और पूछताछ की।
परिजन तलाश करते हुए पहुंचे
पूछताछ में युवकों ने बताया कि किशोरी घर की ओर जाने वाले रास्ते पर है। जब परिजन तलाश करते हुए वहां पहुंचे, तो घर से करीब 200 फीट दूर जमीन पर किशोरी का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
तीन आरोपी फरार, एक पुलिस हिरासत में
पिता का कहना है कि यदि यह आत्महत्या होती, तो शव किसी पेड़ से लटका मिलता, लेकिन वह जमीन पर मिला है, जिससे संदेह और गहरा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चार युवकों में से तीन मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस को सौंप दिया गया है।
छोटी बहन ने मचाया था शोर
पिता ने यह भी बताया कि जब किशोरी को ले जाया जा रहा था, तब छोटी बहन ने शोर मचाया था, लेकिन शादी में चल रहे डीजे के तेज शोर के कारण उसकी आवाज दब गई।
पुलिस बोली-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौत किन कारणों से हुई, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा

गार्ड ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस को पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका

विशेष महाप्रसादी ग्रहण करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

गैंगस्टर सतीश भाऊ के केस पार्टनर के गुंडे बेटे पर हुआ रेप और पॉक्सो का केस दर्ज:ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के अपराध भी है पहले से दर्ज

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:12 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया; दस्तावेज नहीं दिखा सके

त्योहारों से पहले चीनी-चावल हो गए 5% से अधिक महंगे

खरीदारी करने आए व्यक्ति की मौत:दुकान पर बैठे-बैठे हुई घबराहट; अचानक बेहोश होकर गिरे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!