बिजनेस पार्टनरशिप का खूनी अंत: युवक ने की महिला की गोली मारकर हत्या; फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
गोरखपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र में मचा हड़कंप
वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना राजू डुप्लेक्स क्षेत्र की बताई जा रही है।
कमरे में हुई दोहरी मौत
मृतकों की पहचान शक्ति कोहली और दीपेश राठौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों कुछ समय से साझेदारी में एक ब्यूटी पार्लर सेंटर का संचालन कर रहे थे। सोमवार दोपहर दीपेश राठौर शक्ति कोहली से मिलने उनके कमरे पर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विवाद के बाद चली गोली
पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दीपेश ने पिस्टल से शक्ति कोहली पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसी हथियार से स्वयं को भी गोली मार ली। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कमरे से हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की गई है, जिनकी जांच की जा रही है।
विवाद की वजह की पड़ताल
पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच कारोबार और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!