भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी, जुमे की नमाज के लिए खसरा 612 पर व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर पांच याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। इससे पहले 5 अगस्त को भी मामले की सुनवाई टल गई थी और अगली तारीख 12 अगस्त तय की गई थी। अब मामले में आगे की सुनवाई का इंतजार है।
मुस्लिम पक्ष ने इंदौर हाईकोर्ट के 15 मई 2026 के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष को रोजाना पूजा की अनुमति दी गई थी।
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 5 याचिकाएं
इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पांच अलग-अलग याचिकाएं दायर की गईं। इन याचिकाओं में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई टलने के कारण फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में इन याचिकाओं पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।
नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया था अंतरिम आदेश
भोजशाला में नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को अंतरिम आदेश जारी किया था। कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को मुस्लिम समाज के लिए जुमे की नमाज अदा करने के लिए भोजशाला के पास ही उपयुक्त वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चालीस पीर दरगाह के पास खाली जमीन पर नमाज की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा। जमीन को नमाज के लिए तैयार भी कराया गया था, लेकिन मुस्लिम समाज ने इस स्थान को लेकर आपत्ति जताई।
समाज का कहना था कि यह जगह भोजशाला से काफी दूर है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक भोजशाला से लगी खाली जमीन पर ही नमाज की व्यवस्था होनी चाहिए।
खसरा नंबर 612 की जमीन पर हो रही जुमे की नमाज
आपत्ति के बाद प्रशासन ने भोजशाला के पीछे दाहिनी ओर स्थित खसरा नंबर 612 की जमीन को जुमे की नमाज के लिए निर्धारित किया। पिछले दो शुक्रवार से मुस्लिम समाज के लोग इसी स्थान पर नमाज अदा कर रहे हैं।
नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। दोनों शुक्रवार को नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
अब अगली सुनवाई का इंतजार
फिलहाल भोजशाला से जुड़े मुख्य विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ने का इंतजार है। मुस्लिम पक्ष की पांच याचिकाओं पर सुनवाई होने के बाद ही इंदौर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!