खबर
Top News

नए महीने की शुरुआत: आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव; आज से लागू हुए 8 बड़े बदलाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 11:46 am
शेयर करें:
नए महीने की शुरुआत

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। कुछ फैसलों से लोगों को राहत मिली है तो कुछ का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा। एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब ₹180 तक सस्ता हो गया है और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर पासपोर्ट बनवाना, कार खरीदना और बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना महंगा हो गया है।

आइए जानते हैं 1 जुलाई से लागू हुए 8 बड़े बदलाव

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 180 तक सस्ता
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में औसतन ₹180 तक की कटौती की है। दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹2930 हो गई है, जबकि पहले यह ₹3113.50 में मिल रहा था। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। असर: होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग व्यवसाय का खर्च कम होगा। इससे भोजन और खानपान की कीमतों में भी राहत मिलने की संभावना है।

2. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता किया
निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर घटा दिए हैं। भोपाल में अब पेट्रोल ₹119.79 प्रति लीटर और डीजल ₹99.57 प्रति लीटर हो गया है। कंपनी के देशभर में 7 हजार से अधिक पेट्रोल पंप हैं, जहां नई दरें लागू हो चुकी हैं। असर: डीजल सस्ता होने से परिवहन लागत कम होगी, जिससे आने वाले समय में फल, सब्जियां, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी राहत मिल सकती है।

3. डीजल भरवाने की 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा समाप्त
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में प्रतिदिन 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा समाप्त कर दी है। अब वाहन चालक अपनी जरूरत के अनुसार जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। फैक्ट्रियों और बड़े व्यावसायिक खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

यह प्रतिबंध 11 जून को ईंधन की कमी के कारण लगाया गया था, जिसे 29 जून के आदेश के बाद वापस ले लिया गया। असर: ट्रांसपोर्टरों, उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं को अब ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

4. पासपोर्ट बनवाना और री-इश्यू कराना हुआ महंगा
केंद्र सरकार ने 14 वर्ष बाद पासपोर्ट शुल्क में वृद्धि की है। नई फीस 1 जुलाई से लागू हो गई है।
नई फीस इस प्रकार है- 36 पेज सामान्य पासपोर्ट: ₹1500 से बढ़कर ₹2500

  • 36 पेज तत्काल पासपोर्ट: ₹3500 से बढ़कर ₹5000
  • 60 पेज सामान्य पासपोर्ट: ₹2000 से बढ़कर ₹3500
  • 60 पेज तत्काल पासपोर्ट: ₹4000 से बढ़कर ₹6000

असर: नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने वाले नागरिकों को अब ₹1000 से ₹2000 तक अधिक खर्च करना होगा।

5. बिना टिकट ट्रेन में सफर पर दोगुना जुर्माना
रेल मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है। अब पकड़े जाने पर यात्री को वास्तविक किराए के साथ कम से कम ₹500 अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

यदि मामला अदालत तक पहुंचता है और दोष सिद्ध होता है तो 6 महीने तक की जेल, ₹1000 तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं। असर: बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा।

6. आधार कार्ड में ईमेल अपडेट अब मुफ्त
UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए लगने वाला ₹75 शुल्क 1 जुलाई से समाप्त कर दिया है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

असर: करोड़ों आधार धारक बिना किसी शुल्क के अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करा सकेंगे।

7. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) हुआ सस्ता
सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद नई कीमत ₹110 प्रति लीटर हो गई है। असर: एयरलाइंस कंपनियों की परिचालन लागत कम होगी, जिससे भविष्य में हवाई टिकटों की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है।

8. नई कार खरीदना हुआ महंगा
देश की कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। किया इंडिया ने सभी मॉडलों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी की है। टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमतों में 1.5% तक इजाफा किया है।

असर: नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी। पेट्रोल-डीजल वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारें भी महंगी हो गई हैं।

जुलाई में लागू हुए इन बदलावों का असर आम लोगों, व्यापारियों, यात्रियों और उद्योग जगत सभी पर देखने को मिलेगा। जहां कुछ फैसलों से राहत मिली है, वहीं कुछ बदलाव लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाएंगे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 3 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 3 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 3 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 3 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 4 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 4 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 4 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 4 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 4 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 4 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 4 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 4 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 4 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 4 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 4 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 5 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 5 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 5 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!