बैंक को लगा दिया 93 लाख का चूना: लसूड़िया पुलिस ने पिता–पुत्र को दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के जरिए बैंक से 93 लाख रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाज पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने चिकित्सक नगर स्थित एक भूखंड के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे अपने नाम पर रजिस्टर्ड दिखाया और बैंक से भारी-भरकम लोन उठा लिया। पुलिस ने पिता–पुत्र को न्यायालय से रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन मैनेजर प्रतीक दुबे ने शिकायत की थी। जांच में सामने आया आरोपी शेख रईस, सलमा बी और मोहम्मद जुनैद ने साथियों के साथ चिकित्सक नगर के भूखंड क्रमांक 148 (क्षेत्रफल 2000 वर्गफुट) के असली मालिक डॉ. राजरानी खरे का प्रतिरूपण किया।
इसके लिए फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार किए और प्लॉट की कथित रजिस्ट्री निष्पादित कर बैंक में बंधक रख दी। फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर आरोपियों ने करीब 93 लाख रुपए का लोन प्राप्त किया, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
जांच में यह भी सामने आया उक्त भूखंड की कूटरचित रजिस्ट्री को लेकर पहले से लसूडिया थाने में एफआईआर दर्ज है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक शेख रईस (54) और उसके पुत्र मोहम्मद जुनैद (24) को गिरफ्तार किया है।
दोनों से रिमांड में अन्य साथियों और संभावित बैंककर्मियों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है। और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
संबंधित समाचार

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!