खबर
Top News

हवाबाजों की हवाबाजी: इंस्टाग्राम पर कानून की खिल्ली; सड़कों पर दादागीरी, कब टूटेगा ‘हवाबाजी’ का घमंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 2:51 pm
शेयर करें:

इंस्टाग्राम पर बनाया jaatx999 अकाउंट

एक हवाबाज पूर्व कांग्रेस महासचिव का तो दूसरा कांग्रेस नेत्री का बेटा

पुलिस को चुनौती देते हुए रोजाना डालते हैं रील

"हट जा, वर्ना चढ़ा दूंगा’ जैसे स्लग भी डाले हवाबाजों ने रील पर

पुलिस के सामने से बिना नंबर प्लेट, हूटर बजाते निकालते हैं गाड़ियां, फिर करते हैं अकाउंट पर पोस्ट

कार ड्राफ्टिंग भी करते हुए बना रखी हैं कई रील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर इन दिनों एक खतरनाक ट्रेंड खुलेआम पनप रहा है, जो युवाओं द्वारा हूटर, लाल-बत्ती और बिना नंबर की गाड़ियों से कानून को ठेंगा दिखाती उनकी ‘हवाबाजी’ है।

ये हवाबाज न केवल सोशल मीडिया पर रील्स के जरिये पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे, बल्कि धमकीभरे स्लग और स्टंटबाजी भी कर रहे हैं। यह सब किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि इंदौर के हवाबाजों की हरकतें हैं।

इन हवाबाजों ने बाकायदा इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखे हैं, जिस पर ऐसी रील्स डाली जाती हैं, जिनमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां, तेज आवाज वाले हूटर, लाल-बत्ती और पुलिस के सामने से बेखौफ गुजरते दृश्य दिखाए जाते हैं। यही नहीं, रील्स के कैप्शन और स्लग में ‘हट जा, वर्ना चढ़ा दूंगा’ जैसे खुलेआम धमकीभरे शब्द लिखे जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते कार ड्राफ्टिंग जैसे खतरनाक स्टंट भी कैमरे पर रिकॉर्ड कर पोस्ट किए जा रहे हैं। मानों जान जोखिम में डालना और दूसरों की जान से खेलना कोई उपलब्धि हो। ऐसे ही हवाबाजों के कारनामों का खुलासा करती खुलासा फर्स्ट की खबर…

हवाबाजी करने वालों में राजनीतिक रसूख से जुड़े नाम भी शामिल हैं। कानून की धज्जियां उड़ाने में कांग्रेस नेत्री व एचआर रिसॉर्ट के मालिक का बेटा वंश मालवीय (निवासी बिचौली हप्सी), प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव का बेटा अभिषेक यादव (निवासी एमआर-9) और मोनीश चौधरी (निवासी स्कीम-78) शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों ही मोनिश चौधरी की मोडिफाइड और हूटर लाल-बत्ती लगी कार को यातायात पुलिस ने पकड़कर जब्त किया था। खास बात यह कि उक्त कार्रवाई की वीडियो बनाकर उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट jaatX999 पर पोस्ट कर दिया, जिसमें वह पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए खुद को बाहुबली बता रहा है।

हवाबाज मोनिश चौधरी ने कार की नंबर प्लेट पर आगे-पीछे गाड़ी नंबर के बजाय जाट लिखवा रखा है। दूसरी ओर कांग्रेस नेत्री के बेटे वंश मालवीय ने भी अपनी फॉर्चूनर कार (एमपी 09 सीएन 3638) पर युवा ग्रामीण अध्यक्ष एनजीओ विक्रमादित्य फाउंडेशन की प्लेट लखा रखी है, साथ ही हूटर भी लगवा रखा है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है।

इसी तरह कांग्रेस नेता के बेटे अभिषेक यादव ने अपनी ब्लैक कलर की फॉर्चूनर कार पर हूटर के साथ ही अस्थायी लाल-बत्ती भी लगा रखी है, जिसे जब चाहो हटा लो।

इसके अलावा मोनिश चौधरी के दोस्त के पास स्कॉर्पियो एन गाड़ी, जिसका नंबर 3130 है, पर भी हूटर लगा हुआ है। ये सभी हवाबाज रोजाना निपानिया, बिचौली हप्सी, स्कीम-78, स्कीम-136, 140 और विजय नगर क्षेत्र में टोली के रूप में निकलते हैं।

चौराहों पर खड़ी पुलिस के साथ गाड़ियों का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया उकाउंट पर डाल देते हैं। इनकी पूरी गैंग की गाड़ियों में हूटर लगे रहते हैं, जो कि हवाबाजी के लिए जहां पहुंचते हैं वहां हूटर बजाकर रौब झाड़ते हैं।

अब सवाल नहीं, जवाब चाहिए
क्या हूटर व लाल-बत्तीबाजों पर नाम-पते के साथ सख्त कार्रवाई होगी? क्या इनकी ये गाड़ियां जब्त होंगी? लाइसेंस निरस्त होंगे? सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कानूनी शिकंजा कसेगा? क्योंकि कानून का मखौल अगर इस तरह रील्स में उड़ाया जाएगा, तो सड़क पर उसकी कीमत आम आदमी को चुकाना पड़ेगी।

इंदौर को हवाबाजी नहीं, कानून का अनुशासन चाहिए। हूटर, लाल-बत्ती और धमकीभरे कंटेंट पर त्वरित, उदाहरणात्मक कार्रवाई ही इस ट्रेंड की कमर तोड़ सकती है। अब देखना यह है पुलिस की कार्रवाई पहले आती है या अगली वायरल रील!

कार्रवाई की जाएगी
आपके माध्यम से यह मामला सामने आया है, इसकी जांच की जा रही हैं, गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - राजेश दंडोतिया एडीसीपी ( क्राइम ब्रांच )

आइडेंटिफाई कर कार्रवाई करेंगे
हम इन्हें आइडेंटिफाई कर लेते हैं, इस तरह से गाड़ी चलाना गलत है। इन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। - आनंद कलादगी ( डीसीपी यातायात और डीसीपी जोन 4 )

पुलिस को सीधी चुनौती और पर तमाशा सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक राजनीतिक रसूख की ‘छाया’ में पनपती यह हवाबाजी शहर के लिए चेतावनी है, क्योंकि जब रसूख कानून पर भारी पड़ने लगे, तब आम नागरिक की सुरक्षा सबसे पहले खतरे में आती है।

हद तो तब होती है, जब हूटर बजाती और बिना नंबर की इन गाड़ियों पर रील्स में ‘देखते हैं कौन रोकता है’ जैसे जुमले के साथ पुलिस को खुली चुनौती तक दी जाती है।

कई वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिस के सामने से गुजरते वक्त भी इन्हें कोई डर नहीं। इसके बाद वही फुटेज सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट "jaatx999’ पर अपलोड कर ‘वायरल’ किया जाता है, जिसमें लिखा रहता है "जहां से तुम अपनी स्कूटी छुड़वा नहीं पाते, वहां से हम जेड ब्लैक गाड़ियां निकाल लेते हैं।’ मानों हवाबाजों के लिए यह हरकत कानून का उल्लंघन नहीं, कोई ट्रॉफी हो।

यातायात पुलिस सख्त, पर हवाबाज बेखौफ
यातायात का प्रभार संभालने के बाद डीसीपी आईपीएस आनंद कलादगी ने कई नवाचार किए हैं। गलत पार्किंग, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, रांग साइड और सीट बेल्ट जैसे मामलों में लगातार चालानी कार्रवाई हुई है। हूटर व लाल-बत्ती के दुरुपयोग पर भी सख्ती दिखाई गई।

इसके बावजूद ये हवाबाज खुलेआम पुलिस की सख्ती को धता बताते हुए रील्स पोस्ट कर रहे हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आम नागरिक को हूटर और लाल-बत्ती के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना सीधा अपराध है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 9 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 9 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 9 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 9 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 10 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 10 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!