बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान: जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं मिले; सभी बच्चे स्वस्थ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर क्षेत्र के ग्राम सिंहाना के शासकीय स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल को स्कूल भेजकर बच्चों की जांच कराई गई।
सभी बच्चे सामान्य और स्वस्थ मिले
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान किसी भी बच्चे में फूड पॉइजनिंग या किसी अन्य बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए। सभी बच्चे सामान्य और स्वस्थ मिले हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एहतियात के तौर पर सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
एक बच्ची पहले से थी अस्वस्थ
डॉ. हसानी ने बताया कि स्कूल की एक बालिका पहले से ही अस्वस्थ थी और उसका उपचार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने किसी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए सभी बच्चों की जांच कराई। कुछ बच्चों को प्राथमिक परीक्षण के लिए अरविंदो अस्पताल भी ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई और उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे
मामले की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम भी स्कूल पहुंची। टीम ने स्कूल में उपलब्ध भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही भोजन की गुणवत्ता को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
प्रशासन ने कहा- कोई बच्चा गंभीर रूप से बीमार नहीं
जिला प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में किसी भी बच्चे के बीमार या गंभीर रूप से अस्वस्थ होने की घटना नहीं है। एहतियात के तौर पर तत्काल चिकित्सकीय जांच और जरूरी कार्रवाई की गई है।
प्रशासन और चिकित्सकीय दल बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्चों की तबीयत को लेकर सामने आई शुरुआती सूचना का वास्तविक कारण क्या था।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!