हादसे ने उजाड़ दिए दो परिवार: आग की लपटों ने कैंसर से जंग लड़ने आए रिश्तेदार की ली जान
KHULASA FIRST
संवाददाता
सिलेंडरों के कारण भड़की आग
बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला
न्यू सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं मनोज पुंगलिया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद न्यू सियागंज के व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। पूर्व में मनोज पुंगलिया न्यू सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी मिलते ही ज्यादा से ज्यादा व्यापारी मौके पर पहुंचे और उनके बेटे सोमिल को सांत्वना दी।
आज सुबह 3.30 बजे ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में एक मामूली-सी चिंगारी ने ऐसा विकराल रूप लिया कि पूरा घर आग की लपटों में घिर गया और अंदर सो रहा परिवार बाहर निकलने से पहले ही आग की चपेट में आ गया। कुछ ही मिनटों में दो मंजिला मकान को आग ने घेर लिया, जहां एक के बाद एक जान चली गई।
घर के बाहर चार्जिंग पर खड़ी इलेक्ट्रिक कार से शुरू हुई आग ने मोटरसाइकिलों और गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में लेकर तबाही को कई गुना बढ़ा दिया। हालात इतने भयावह थे कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और पूरा परिवार आग के बीच फंस गया। आग में मकान मालिक पत्नी का भाई अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में यहां ठहरा हुआ था। वह कैंसर से पीड़ित था। इस हादसे में पांच मेहमानों की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मनोज जैन पुंगलिया के घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 3.30 बजे अचानक कार में चिंगारी उठी, जो कुछ ही क्षणों में आग में बदल गई और कार धधकने लगी।
कार में लगी ने पास में खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी चपेट में ले लिया। अब आग सिर्फ एक वाहन तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसने पूरे परिसर को घेर लिया था। कुछ ही मिनटों में आग ने मकान को चपेट में ले लिया।
सिलेंडरों ने बढ़ाई तबाही
घर में रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। जैसे ही तकरीबन छह सिलेंडरों ने आग पकड़ी लपटें और ज्यादा भड़क गईं। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे और अचानक चारों तरफ आग फैल गई। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने उन्हें घेर लिया। आग ने हर तरफ से रास्ते बंद कर दिए और परिवार के सदस्य जल गए। सुबह लोगों ने घर को देखा तो वह पूरी तरह जल चुका था और अंदर का मंजर बेहद दर्दनाक था।
कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया सब कुछ
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। जब तक लोग बाहर निकलकर मदद के लिए पहुंचे तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। घटना के बाद पूरे ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर घर में इस हादसे की चर्चा है। लोग स्तब्ध हैं और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक ही परिवार के इतने लोग एक साथ खत्म हो गए।
फायर ब्रिगेड पर देरी के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। पड़ोसियों का कहना है कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी, इसके बावजूद दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और शायद कुछ जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
उच्चस्तरीय जांच के बाद एसओपी जारी की जाए
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होना बड़ी वजह है। ऐसा क्यों हुआ? इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जानी चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने कलेक्टर से कहा है कि समिति में विशेषज्ञ शामिल किए जाएं।
इसकी एक एसओपी बनाई जाए। जिससे लोग आवश्यक सावधानियां बरते। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के संकट के बीच लोगों में ईवी वाहनो की खरीदी क्रेज बढ़ा है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं नहीं होना चाहिए। इस मौके पर विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अफसर मौजूद थे।
संबंधित समाचार

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!