आतंकी साजिश: तीसरा गुनहगार पड़ोसी राज्य से गिरफ्तार; सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंचने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी शाकिर मेव को राजस्थान के अलवर जिले के टप्पुकरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
संगठन में सेकंड-लाइन कमांडर
जांच एजेंसियों के अनुसार शाकिर मेव संगठन में सेकंड-लाइन कमांडर की भूमिका निभा रहा था और नेटवर्क विस्तार की गतिविधियों में सक्रिय था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 20 जून तक रिमांड पर भेजा गया है।
कई महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा
इधर, भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा हुआ है । जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसे मध्यप्रदेश में नेटवर्क तैयार करने, आर्थिक रूप से कमजोर और अविवाहित युवाओं को प्रभावित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का जिम्मा सौंपा गया था।
टेलीग्राम और वॉट्सएप पर सक्रिय
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम और वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था। वह विभिन्न ग्रुप्स बनाकर युवाओं को जोड़ने और संदिग्ध विचारधारा से जुड़े वीडियो व सामग्री साझा करने का प्रयास कर रहा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह पिछले करीब चार वर्षों से डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय था।
'लश्कर कमांडर' नाम से एक नई पहचान
उसे कथित तौर पर “लश्कर कमांडर” नाम से एक नई पहचान भी दी गई थी, जिसका उपयोग सोशल मीडिया नेटवर्क बढ़ाने और नए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए किया जा रहा था। यह पहचान उसे उसके सहयोगी नईम अब्दुल्ला के माध्यम से मिली थी।
देवबंद से गिरफ्तार हुआ दूसरा सहयोगी
फराज की निशानदेही पर एटीएस ने सहारनपुर से जुड़े उसके साथी नईम अब्दुल्ला को उत्तर प्रदेश के देवबंद से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी नेटवर्क के अन्य कनेक्शन और गतिविधियों तक पहुंचने में अहम साबित हो सकती है। दोनों आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
विदेशी संपर्क और फंडिंग की जांच
एटीएस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और बैंकिंग लेन-देन की गहन जांच कर रही है। जांच का फोकस विदेशी संपर्कों, संभावित फंडिंग नेटवर्क और डिजिटल गतिविधियों पर है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि प्रदेश में इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हुए थे और इसकी पहुंच किन क्षेत्रों तक थी।
तड़के हुई थी गिरफ्तारी
फराज को एटीएस ने गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे भोपाल के काजी कैंप स्थित उसके घर से हिरासत में लिया था। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर छत के रास्ते प्रवेश किया और उसे हिरासत में लिया।
क्लीनिक में करता था काम
स्थानीय लोगों के अनुसार फराज एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत था और करीब 15 वर्षों से वहीं काम कर रहा था। मोहल्ले में उसकी पहचान धार्मिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति के रूप में थी। बताया जाता है कि वह और उसकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ धार्मिक कक्षाएं भी संचालित करते थे।
जांच का दायरा बढ़ा
एटीएस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि क्या प्रदेश में किसी बड़े मॉड्यूल की तैयारी की जा रही थी या यह नेटवर्क शुरुआती चरण में ही था। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और एजेंसियों का कहना है कि जांच के आगे बढ़ने के साथ कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!